Categories: देश

अतीक से निकला छांगुर का कनेक्शन, मोदी लहर में माफिया के लिए किया था ये काम, पूर्व सांसद के खुलासे ने उड़ाए सबके होश

भाजपा के पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने छांगुर बाबा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मिश्रा ने कहा कि छांगुर बाबा अतीक अहमद के लिए काम करता था।

Published by Ashish Rai

Chhangur baba Case: अवैध धर्मांतरण मामले में आरोपी छांगुर बाबा को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच, बड़ी जानकारी मिली है कि छांगुर बाबा माफिया अतीक अहमद के लिए काम कर रहा था। छांगुर बाबा माफिया अतीक अहमद के चुनाव प्रचार में शामिल था। साल 2014 में जब अतीक अहमद श्रावस्ती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, तब छांगुर बाबा ने उनके लिए प्रचार किया था। हालांकि, उस समय बीजेपी उम्मीदवार रहे दद्दन मिश्रा ने अतीक अहमद को हरा दिया था। भाजपा के पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने छांगुर बाबा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मिश्रा ने कहा कि छांगुर बाबा अतीक अहमद के लिए काम करता था। 

Bihar Chunav से पहले SIR List देख क्यों सूख गया नेताओं का गला? कांग्रेस के पुराने घाव फिर हुए लाल…तेजस्वी भी भयंकर तिलमिलाए

छांगुर बाबा से खर्च वसूलेगा प्रशासन

इस बीच, जलालुद्दीन छांगुर बाबा की हवेली पर ध्वस्तीकरण खर्च का नोटिस चिपका दिया गया है। जिला प्रशासन ध्वस्तीकरण खर्च के रूप में 8,55,398 रुपये वसूलेगा। इसमें बुलडोजर कार्रवाई का खर्च 8,09,198 रुपये और मुआवजा 46,200 रुपये जोड़ा गया है।

Related Post

ईडी भी करेगा छांगुर बाबा के मामले की जाँच

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस), राज्य सरकार के अधिकारियों और कुछ बैंकों को अवैध धर्मांतरण गिरोह के कथित सरगना जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की संपत्तियों, खातों और वित्तीय स्थिति का पता लगाने के लिए एक पत्र लिखा है। संघीय जाँच एजेंसी जल्द ही अदालत में एक याचिका दायर कर बलरामपुर जिले के निवासी, जिसका असली नाम करीमुल्लाह शाह है, को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की माँग करेगी।

पिता-पुत्र, दोनों गिरफ्तार

जलालुद्दीन, उसके बेटे महबूब और उसके साथियों नवीन उर्फ जमालुद्दीन और नीतू उर्फ नसरीन को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। वे फिलहाल जेल में बंद हैं। ईडी की लखनऊ जोनल इकाई ने बुधवार को एटीएस द्वारा दर्ज एफआईआर का संज्ञान लेने के बाद जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और कुछ अन्य के विरुद्ध लखनऊ के गोमती नगर पुलिस स्टेशन में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज किया।

तो ये है तलाक की वजह..! आखिर क्यों Saina Nehwal  पति P Kashyap से हुईं अलग, खुद जाहिर किया दर्द

Ashish Rai

Recent Posts

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026

Hyundai Creta petrol या electric कौन सी कार ज्यादा सस्ती, किसके फीचर्स में दम?

Hyundai Creta petrol vs electric: इन दिनों अगर आप कोई कार खरीदने की सोच रहे…

March 16, 2026

Ration Dealer Complaint: राशन डीलर कर रहा है मनमानी? इस नंबर पर करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान

Ration Dealer Complaint: खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग राशन बांटने के दौरान आने वाली समस्याओं…

March 16, 2026

DME Gas Alternative LPG: अब बिना LPG सिलेंडर घर में बनेगा खाना, आखिर क्या है वैज्ञानिकों की नई खोज!

DME Gas Alternative LPG: पुणे के वैज्ञानिकों ने LPG का विकल्प तलाशने का दावा है.…

March 16, 2026