Categories: देश

चमोली में ये कैसा आपदा का कहर, बिखर गए हंसते-खलते परिवार

उत्तराखंड के चमोली (Chamoli) में एक बार फिर से आपदा (Disaster) का कहर देखने को मिला है, जहां इस भयानक आपदा में कई परिवारों के घर उजड़ गए. लेकिन सबसे दिल दहला (Heartbreaking) देने वाली घटना नंदानगर के कुंतरी लगा फाली गांव में देखने को मिली.

Published by DARSHNA DEEP

Chamoli Disaster: उत्तराखंड के चमोली में ये पहली बार नहीं है जहां, कुदरत का एक और भयानक रूप देखने को मिला है. इससे पहले भी चमोली जिले में कई दुखद घटना देखने को मिली. लेकिन इस बार की यह घटना पिछली कई घटनाओं से काफी अलग है.

दिल दहला देने वाला मंजर

चमोली के नंदानगर के कुंतरी लगा फाली गांव से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां, मलबे से एक मां और उनके दो जुड़वा बच्चों के शव निकाले गए. इस दर्दनाक दृश्य को जिस किसी ने भी देखा उसकी रूह कांप उठी. इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है. 

आपदा के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

आपदा के बाद से लापता लोगों की तलाश में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसी दौरान एक घर के मलबे से तीन शव निकाले गए. ये शव कुंवर सिंह के परिवार के थे. बचाव दल ने देखा कि दोनों जुड़वा बच्चे अपनी मां की छाती से चिपके हुए थे. इस हृदय विदारक दृश्य को देखकर राहत-बचाव दल और गांव के लोग अपने आंसू को नहीं रोक पाए. 

Related Post

16 घंटों के बाद पिता को निकाला गया जिंदा

इतना ही नहीं, इसी घर के मलबे में दबे कुंवर सिंह को 16 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद राहत-बचाव टीम ने बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. 16 घंटे बाद निकलने के बाहर कुंवर सिंह अपना सब कुछ खो चुके थे. उनकी पत्नी और दोनों जुड़वा बच्चों की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो चुकी थी. कुंवर सिंह के पिता, बलवंत सिंह, ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका एक बेटा दूसरे शहर में रहता है, जबकि कुंवर सिंह अपने परिवार के साथ गांव में रहते थे.

कब और कैसे हुई त्रासदी

पुलिस ने घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि जब पूरा परिवार सो रहा था, तभी अचानक बादल फटने से उनका पूरा घर मलबे में दब गया. घटनास्थल पर पहुंचे राहत-बचाव कर्मियों को एक घर से आवाज सुनाई दी. जैसे ही टीम को मलबे में एक घर दबे होने की सूचना मिली, टीम ने बिना वक्त जाया करते हुए अपना काम शुरू कर दिया. इस दर्दनाक घटना ने सभी को पूरी तरह से हिला कर रखा दिया है. रौंगटे खड़े करने वाली इस त्रासदी ने अपना सब कुछ खो चुके कुंवर सिंह को अंदर से पूरी तरह से तोड़कर रख दिया है. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026