Categories: देश

Blinkit से ऑनलाइन अंडा मंगवाने से पहले देख लें ये Video, नहीं तो पैसे और हेल्थ दोनों का होगा नुकसान

Blinkit Rotten Eggs : Blinkit से मंगाए अंडों के खराब मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. व्यक्ति ने बताया कि कई अंडों से काला पदार्थ निकला, जिससे लोगों ने क्वालिटी पर सवाल उठाए.

Published by sanskritij jaipuria

Blinkit Rotten Eggs Viral Video : हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति दावा कर रहा है कि उसने Blinkit से किराने का सामान मंगवाया था, लेकिन उसके साथ आए अंडे खराब निकले. वीडियो सामने आने के बाद लोग कंपनी की क्वालिटी पर सवाल उठा रहे हैं.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति ने Blinkit से कुछ घरेलू सामान के साथ अंडे भी ऑर्डर किए थे. जब ऑर्डर पहुंचा, तो उसे अंडों से थोड़ी अजीब सी बदबू आई. शक होने पर उसने दो अंडे फोड़कर देखे. वीडियो में बताया गया कि अंडों के अंदर से काला और सड़ा हुआ पदार्थ निकला. व्यक्ति के अनुसार, सिर्फ एक-दो नहीं बल्कि कई अंडे खराब या सड़े हुए थे.

लोगों की चिंता और नाराजगी

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दीं. कुछ लोगों ने कहा कि ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म्स को सामान की क्वालिटी जांच पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. कई यूजर्स ने ये भी बताया कि उनके साथ भी कभी-कभी ऐसा हुआ है जब उन्हें एक्सपायर या खराब उत्पाद मिले हैं. वहीं, कुछ लोगों ने व्यक्ति को सलाह दी कि वो सीधे Blinkit की कस्टमर केयर टीम से संपर्क करे और शिकायत दर्ज करवाए.

A post shared by Bella R (@bella_the_travel_girl)

डिलीवरी ऐप्स पर उठे सवाल

ये घटना केवल Blinkit तक सीमित नहीं रही. इस वीडियो के बाद कई लोग ये सवाल करने लगे कि क्या तेज डिलीवरी की दौड़ में कंपनियां गुणवत्ता पर समझौता कर रही हैं. पिछले कुछ महीनों में अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर भी ऐसे मामले सामने आए हैं जहां यूजर्स को खराब खाने का सामान मिला है. विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी तेज डिलीवरी के दबाव में स्टाफ को हर प्रोडक्ट की ठीक से जांच करने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता.

कस्टमरों के लिए सीख

ये घटना कस्टमरों के लिए भी एक चेतावनी है कि डिलीवरी मिलने के तुरंत बाद सामान को जांच लेना चाहिए, खासकर अंडे, दूध या फल जैसी जल्दी खराब होने वाली चीजें. अगर कोई उत्पाद खराब निकलता है, तो उसे तुरंत ऐप के जरिए रिपोर्ट करना चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं की जानकारी कंपनी तक पहुंच सके और आगे सुधार हो सके.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026