Categories: देश

हरियाणा में BJP नेता के बेटे के साथ खुनी खेल, बदमाशों ने किया वो हाल, बीच राह तड़पते-तड़पते निकल गई जान, हालत देख पुलिस के फूले हाथ-पैर

Haryana Murder News: हरियाणा के जींद जिले के सफीदों कस्बे से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। वहीँ गुरुवार यानी 24 जुलाई देर रात अज्ञात हमलावरों ने इलाके के जाने-माने चिकित्सक और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा के बेटे डॉ. विकास शर्मा की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी।

Published by Heena Khan

Haryana Murder News: हरियाणा के जींद जिले के सफीदों कस्बे से एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। वहीँ गुरुवार यानी 24 जुलाई देर रात अज्ञात हमलावरों ने इलाके के जाने-माने चिकित्सक और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा के बेटे डॉ. विकास शर्मा की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। आपको बता दें ये वारदात उस समय की है जब डॉ. विकास अपने दो डॉक्टर साथियों के साथ सैर के बाद घर की तरफ वापस आ रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला हुआ। वहीँ  हमले में दोनों साथी डॉक्टर बुरी तरह घायल हो गए। वहीँ, जींद जिले में पिछले एक महीने में यह 17वीं हत्या है, जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है और लोगों में अलग ही आक्रोश देखने को मिल रहा है। 

खून से लथपथ हुए डॉक्टर

आपकी जानकारी के लिए बता दें, ये घटना 24 जुलाई की रात करीब 11 बजे रामपुरा रोड पर हुई जब तीनों डॉक्टर एक साथ घर की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। पहले मामूली कहासुनी हुई, फिर अचानक हमलावरों ने उन पर चाकुओं से हमला कर दिया। इस दौरान डॉ. विकास को कई गंभीर चोटें आईं जिसकी वजह से उनकी जान नहीं बच पाई। तुरंत उन्हें पानीपत के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीँ दोनों घायल डॉक्टरों का इलाज जारी है, वहीं पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया है।

Related Post

खूबसूरत हूरें भेज ऐसे किया जाता है सनातनी लड़कों का Brainwash! धर्मांतरण और हनीट्रैप का क्या है कनेक्शन? जानकर खड़े हो जाएंगे रौंगटे

प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

इस घटना के बाद इलाके में रोष फैल गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है कि अगर हत्या की गुत्थी नहीं सुलझी और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे सफीदों में सड़क जाम कर देंगे, जिसकी ज़िम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी। मृतक के परिजनों ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और इंसाफ की मांग की है।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026