Categories: देश

Bihar Election: कांग्रेस ने सैनिटरी पैड पर छापी राहुल गांधी की फोटो! आखिर क्या है दावे की सच्चाई?

Rahul Gandhi Image on sanitary Pad packets: बिहार कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल यानी x पर कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर वाले वीडियो को पूरी तरह से फर्जी बताया है और इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

Published by

Rahul Gandhi Image on sanitary Pad packets: बिहार में विधानसभा चुनाव से  शुक्रवार को कांग्रेस ने बिहार की महिलाओं को 5 लाख सैनिटरी पैड बांटने का ऐलान किया है। कांग्रेस यह योजना “माई-बहन मान योजना” के तहत चलाएगी, जिसमें सैनिटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर और महिला कांग्रेस का लोगो भी छपा होगा।

कांग्रेस के इस ऐलान के अगले दिन यानी शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स समेत कुछ प्लेटफॉर्म पर राहुल गांधी की तस्वीर वाले सैनिटरी पैड का वीडियो वायरल हो  रहा है। कांग्रेस ने “माई-बहन मान योजना” के तहत जो सैनिटरी पैड बांटने का ऐलान किया है, उसके पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीरें होनी चाहिए। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पैड पर राहुल गांधी की तस्वीरें दिखाई जा रही हैं।

सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर वाला वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोग कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोल रहे हैं। मामले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप और राजनीतिक घमासान लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने इसे महिलाओं का अपमान बताया है। सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर वाले वीडियो सामने आने के बाद अब कांग्रेस की ओर से भी बयान सामने आया है।

कांग्रेस ने वीडियो को बताया फर्जी

बिहार कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल यानी x पर कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर वाले वीडियो को पूरी तरह से फर्जी बताया है और इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

कानूनी कार्रवाई होगी

कांग्रेस नेता और प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक वीडियो जारी कर कहा कि सैनिटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर वाले वीडियो पूरी तरह से फर्जी हैं। इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कांग्रेस ने इसके लिए सीधे तौर पर बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि ‘बीजेपी के लोग इतने गिर गए हैं कि महिलाओं के पीरियड्स को सुरक्षित रखने के लिए दी जा रही मदद पर भी फर्जी वीडियो फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं।’ बीजेपी और उसके समर्थक इतने अंधे हो गए हैं कि उन्होंने हमारी बहनों और बेटियों को भी नहीं बख्शा। उन्होंने इस पर भी फर्जी खबरें बनानी शुरू कर दी हैं।

Bihar Election: Lalu Yadav को फिर मिली RJD की कमान, बिहार चुनाव में पार्टी के लिए बनेंगे संजीवनी? NDA के लिए खतरे की घंटी

बिहार कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक अन्य पोस्ट में वायरल वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताया है और सैनिटरी पैड के साथ कांग्रेस का एक वीडियो भी दिखाया है, जिसमें पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर नहीं दिख रही है।

Dhoolpet Ganja Smuggling : पकड़े जाने से बचने के लिए भगवान की शरण में पहुंचे ड्रग तस्कर…ऐसी जगह छुपाया 10 किलो गांजा, ढूंढते-ढूंढते पुलिस के भी उड़े होश

Recent Posts

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026