Categories: देश

Assam Election 2026: मुस्लिम वोटर बंटे तो किसे होगा नुकसान और किसे मिलेगा फायदा, CM सरमा आखिर क्यों सता रहा डर?

Muslim Vote Bank in Assam Election 2026: असम में 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होने जा रहा है. राज्य में मुस्लिम मतदाता कुल 35 प्रतिशत है. लगभग 22 से 24 सीटों पर मुस्लिम बहुमत है, वहीं 28 से 30 सीटों पर उनका मत जीत और हार तय कर सकता है.

Published by Preeti Rajput

Assam Assembly Election 2026: असम में 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को चुनाव होने जा रही है. राज्य की सियासत पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है. वहीं जब 15 मार्च को चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान किया तो हार-जीत को लेकर चर्चा तेज हो गई. वर्तमान में सत्तरूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली हिमंता बिस्वा सरमा सरकार सत्ता में वापसी की पूरी कोशिश कर रही है. सीएम पर लगातार बैंक धुव्रीकरण के आरोप लगते रहे हैं. 

9 अप्रैल को होंगे मतदान

रविवार को चुनाव आयोग ने ऐलान किया कि असम की 126 सीटों पर 9 अप्रैल को चुनाव होगा और नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे. असम की सियासत में मुस्लिम मतदाता अहम भूमिका निभा सकते हैं. राज्य की कई विधानसभा सीटों पर मुस्लिम वोटर चुनावी नतीजों पर प्रभावित करते हैं. यही कारण है कि हर चुनाव में सवाल उठता है कि असम में कुल कितनी सीटें हैं और कितने मुस्लिम विधायक हैं?

असम में मुस्लिम प्रतिनिधित्व

विधानसभा सीटों की बात करें, तो असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं. साल 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में कुल 31 मुस्लिम विधायक चुने गए थे. ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के 15 मुस्लिम विधायक, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 15 और एक भारतीय जनता पार्टी का मुस्लिम विधायक ने जीत हासिल की थी और विधानसभा पहुंचे थे. मतदाताओं के आंकड़े की बात करें तो कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 2.5 करोड़ के आसपास है. जिनमें करीब 35 फीसदी मुस्लिम मतदाता है. इस हिसाब से देखें तो राज्य में करीब 85 से 90 लाख मुस्लिम वोटर होने का अनुमान है. लेकिन साल 2023 की डिलिमिटेशन प्रक्रिया के बाद विधानसभा सीटों का समीकरण बदलता हुआ नजर आ सकता है. नए परिसीमन के अनुसार, राज्य में करीब 22 से 24 सीटें मुस्लिम बहुल हैं. वहीं करीब 5 से 6 सीटों पर मुस्लिम वोट निर्णायक भूमिका निभाते हैं. कुल मिलाकर आज भी 28 से 30 विधानसभा सीटों पर मुस्लिम वोट चुनावी नतीजों को बदलने की हिम्मत रखते हैं. 

मुस्लिम वोट बैंक कहां अधिक?

असम के कुछ जिले ऐसे हैं जहां मुस्लिम आबादी बहुमत में है. यही कारण है कि वहां मुस्लिम मतदाताओं का प्रभाव काफी मजबूत है. इन जिलों में चुनावी समीकरण अक्सर इसी आबादी की ओर घूमता है. धुबरी जिला मुस्लिम वोट बैंक के लिहाज में सबसे आगे है. यहां करीब मुस्लिम आबादी लगभग 73.49 फीसदी है. धूबरी में करीब 10.24 लाख मुस्लिम रहते हैं.

Related Post

Pakistan Spy: आतंकवादी नहीं बन सकते वो जिन्हे नहीं आता ये काम? खुद जैश-ए-मोहम्मद ने दिया जिहादियों को फरमान

असम की कुर्सी पर किसका राज?

परिसीमन के बाद असम में लगभग 22 से 24 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां मुस्लिम आबादी बहुमत में है. जबकि करीब 28 से 30 सीटों पर मुस्लिम वोट नतीजों को प्रभावित कर सकते हैं. इसी वजह से असम की राजनीति में मुस्लिम मतदाता चुनावी परिणामों का रुख तय करते हैं. ऐसे में यहां भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है. 

बॉलीवुड क्वीन या कॉन्ट्रोवर्सी की रानी? Kangana Ranaut के वो बयान, जिन्होंने पूरे देश में मचा दिया था हंगामा

Preeti Rajput

Recent Posts

IPL से पहले बड़ा बवाल! अक्षर पटेल को नहीं पसंद आया BCCI का ये नियम, रोहित शर्मा भी थे नाराज!

IPL Impact Player Role: IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल…

March 23, 2026

पिछली बार ममता को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी के लिए TMC ने रचा चक्रव्यूह, आखिर क्या है भाजपा कैंडिडेट की मुश्किल

Nandigram Election Battle: नंदीग्राम सीट का राजनीतिक महत्व काफी बड़ा है. 2021 में इस सीट…

March 23, 2026

Prayagraj cold storage collapse: अबतक 4 की मौत, समझें क्या है अमोनिया गैस; क्यों है इतनी खतरनाक?

Phaphamau incident: अधिकारियों ने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया…

March 23, 2026

अमेरिका-ईरान के बीच थमेगी जंग! ट्रंप के एक बयान से मिडिल ईस्ट में नई हलचल; होर्मुज़ स्ट्रेट पर सभी की नजरें

Middle East Tension: ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि उन्होंने अमेरिकी वॉर डिपार्टमेंट को…

March 23, 2026

बेटी की गुमशुदगी से बदले तक, OTT पर आ रही जीतु जोसेफ की नई फिल्म, जानें कब देखें?

Valathu Vashathe Kallan OTT Release: फिल्म ‘वलाथु वशाथे कल्लन’ 27 मार्च 2026 को डिजिटल रिलीज…

March 23, 2026

ISRO vs DRDO: ईसीई इंजीनियरों के लिए कौन सा करियर बेहतर? जानिए किसमें है ज्यादा स्कोप

ISRO vs DRDO: ECE इंजीनियरों के लिए ISRO और DRDO दोनों ही शानदार करियर विकल्प…

March 23, 2026