Categories: देश

अनिरुद्धाचार्य  ही नहीं, इन धर्म के ठेकेदारों ने भी लड़कियों को लेकर कही गंदी बात, कुछ ही मिनटों में निकाला Character Certificate

Politicians, Spiritual Leaders Controversial Comment On Rape And Women: आज हम आपको कुछ ऐसे नेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने पहिलाओं के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। तो आइए जान लेते हैं कि वो लोग कौन हैं जिन्होंने महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी।

Published by Heena Khan

Politicians, Spiritual Leaders Controversial Comment On Rape And Women: आज के दौर में हर लड़की शिक्षित है और अपने लिए आवाज उठाना अच्छे से जानती हैं। वहीँ शुरू से ही कहीं न कहीं महिलाओं को दबाया जाता है। बढ़ते रेप के मामले,भ्रूण हत्या,सति प्रथ, दहेज़ प्रथा और न जाने क्या क्या? शुरू से ही लगातार अत्याचार सेह रही हैं। लेकिन अब शिक्षित लड़कियों ने ठान लिया कि अब और नहीं सहा जाएगा और न सहने दिया जाएगा। वहीँ आज हम आपको कुछ ऐसे नेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने पहिलाओं के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। तो आइए जान लेते हैं कि वो लोग कौन हैं जिन्होंने महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। 

अनिरुद्धाचार्य

हाल ही में अनिरुद्धाचार्य ने अपने एक वीडियो से पूरे देश मे खलबली मचा दी है। दरअसल उन्होंने एक प्रवचन में कहा कि कलयुग में सत्य बोलने पर विरोध होता है। लिव-इन में रहना गलत है, लेकिन लोग इसे सही ठहराते हैं। 25 साल की लड़कियां चार जगह मुंह मार चुकी होती हैं। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, “वेश्या को वेश्या नहीं कह सकते, वो अर्धनग्न घूमती हैं, लेकिन देवी कहलाना चाहती हैं। इस बयान  के बाद पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। लड़कियां अलग ही आक्रोश में हैं। यहाँ तक की इन पर FIR भी दर्ज की गई है। जिसके बाद अनिरुद्धाचार्य ने वीडियो जारी कर माफ़ी भी मांगी है। 

प्रेमानंद महाराज

केवल अनिरुद्धचर्या ही नहीं बल्कि  मशहूर और लोगों के दिलों में घर करने वाले वृंदावन के जाने-माने संत प्रेमानंद महाराज भी अपने विवादित बयान के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि आज के समय में 100 में से मुश्किल से दो-चार लड़कियां ही पवित्र होती हैं, बाकी सभी बॉयफ्रेंड के चक्कर में लगी हुई हैं। उनका वीडियो बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

मुलायम सिंह

अप्रैल 2014 में यूपी के बदायूं में दो बहनों के साथ गैंगरेप हुआ था। इस दौरान उनके साथ घिनौना काम कर उन्हें पेड़ से लटका दिया था। जिसके बाद मुलायम ने मुरादाबाद में कहा, ‘लड़कियां पहले दोस्ती करती हैं। इसके बाद लड़के-लड़की में मतभेद हो जाता है। मतभेद होने के बाद वो इसे रेप का नाम दे देती हैं। लड़कों से गलती हो जाती है। क्या रेप केस में फांसी दी जाएगी? लड़के हैं, नादानी में रेप हो जाता है। इसका मतलब यह तो नहीं कि उन्हें फांसी पर लटका दिया जाए। केंद्र में जब हमारी सरकार आएगी तो इस कानून को बदल दिया जाएगा।

Related Post

‘4-4 बॉयफ्रेंड वाली…’,Aniruddhacharya से भी ज्यादा गलत बोल गईं ये हिंदूवादी नेत्री, कहा कुछ ऐसा, जान गुस्से से लाल हो जाएगी हर भारतीय नारी

मौलाना रशीदी

सिर्फ संत और कथावाचक ही नहीं बल्कि एक मशहूर मौलाना ने भी लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी कर डाली। संसद के मानसून सत्र के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव संसद परिसर स्थित एक मस्जिद में सांसदों के साथ बैठक के लिए गए थे। इस घटना पर एक टीवी शो के दौरान मौलाना साजिद रशीदी ने गंदी टिप्पणी करते हुए कहा था कि, मस्जिद में 2 मोहतरमा आई थीं। एक ने तो खुद को ढक रखा था। ‘वहीँ जो मोहतरमा थीं डिंपल यादव जी आप उनकी पीट का फोटो देख लीजिए बिलकुल नंगी बैठी हैं’।

साध्वी प्राची

हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने कुछ ऐसा कहा जिसे जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा। दरअसल इस दौरान उन्होंने कहा कि, जो लड़कियां चार-चार बॉयफ्रेंड बनाएंगी वो घर नहीं बसाएंगी। इसका परिणाम नीले ड्रम जैसा ही होगा।  मुजफ्फरनगर में  मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने स्वामी प्रेमानंद जी महाराज और दीदी मां के बयानों का समर्थन भी किया और कहा कि युवतियों के सोशल मीडिया उपयोग और उनके व्यवहार पर घरवालों को नजर रखनी चाहिए।

भारत ही नहीं, ये देश भी मनाते हैं आजादी, जानिए कहां-कहां 15 अगस्त को मनाया जाता है  Independence day

Heena Khan

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026