Categories: देश

मां का आशीर्वाद या किस्मत का खेल? बर्थडे नंबर से शख्स बना 240 करोड़ का मालिक

दक्षिण भारत के 29 वर्षीय अनिलकुमार बोल्ला यूएई लॉटरी के इतिहास का पहला और सबसे बड़ा जैकपॉट जीत लिया है. यूएई लॉटरी के लकी डे ड्रॉ में हुई इस ऐतिहासिक जीत की घोषणा सोमवार को एक वीडियो के जरिए की गई.

Published by Mohammad Nematullah

Anilkumar Bolla: दक्षिण भारत के 29 वर्षीय अनिलकुमार बोल्ला माधवराव बोल्ला ने वो कर दिखाया है जिसका लाखों लोग सपना देखते है. उन्होंने यूएई लॉटरी के इतिहास में 100 मिलियन दिरहम (लगभग 226 करोड़) का पहला और सबसे बड़ा जैकपॉट जीता है. यूएई लॉटरी के लकी डे ड्रॉ में इस ऐतिहासिक जीत की घोषणा सोमवार को एक वीडियो के माध्यम से की गई. यह ड्रॉ 18 अक्टूबर को हुआ था और अनिलकुमार ने 88 लाख में से 1 की संभावना को पार करते हुए अपनी किस्मत खोली. लॉटरी जीतने के बाद उन्होंने कहा, “मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा… एक टिकट ने मेरी पूरी ज़िंदगी बदल दी”

इस रिकॉर्ड तोड़ने वाले जैकपॉट के बारे में जानें

यह इनामी राशि यूएई की नई राष्ट्रीय लॉटरी प्रणाली लकी डे ड्रॉ का हिस्सा है। प्रतिभागियों को 100 दिरहम (लगभग 2460) का एक डिजिटल टिकट खरीदना होगा. प्रत्येक टिकट पर एक रैंडम नंबर आता है जो अगले ड्रॉ में अपने आप शामिल हो जाता है. ड्रॉ के दौरान एक सॉफ्टवेयर सिस्टम रैंडमली विजेता नंबर का चयन करता है. अगर आपका टिकट उस नंबर से मेल खाता है तो आप करोड़पति या अरबपति बन जाते है.

Related Post

यह लॉटरी दूसरों से कैसे अलग है?

यूएई लॉटरी का लकी डे ड्रॉ पूरी तरह से डिजिटल और सरकारी लाइसेंस प्राप्त प्रणाली है. पारंपरिक लॉटरी के विपरीत इसमें नंबर चुनने का कोई झंझट नहीं है. आपका टिकट ही आपकी पहचान है. इसमें कर-मुक्त पुरस्कार दिए जाते हैं और विजेताओं की घोषणा लाइव या रिकॉर्ड किए गए कार्यक्रमों में की जाती है. जहां पुरानी बिग टिकट अबू धाबी लॉटरी में 500 दिरहम का टिकट और मैन्युअल ड्रॉ होता था. वहीं नई लॉटरी सस्ती, ऑनलाइन और ज़्यादा पारदर्शी है.

अनिलकुमार अकेले भाग्यशाली व्यक्ति नहीं थे…

जब अनिलकुमार बोनला ने 100 मिलियन दिरहम का जैकपॉट जीतकर सुर्खियां बटोरीं तो उस रात सिर्फ़ किस्मत ही नहीं मुस्कुराई. उसी ड्रॉ में 10 अन्य प्रतिभागियों ने 100,000 दिरहम (लगभग 24 लाख) के पुरस्कार जीते. आयोजकों ने इस अवसर को यूएई लॉटरी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया. अपनी शुरुआत के बाद से यूएई लॉटरी ने पहले ही 200 से अधिक लोगों को Dh100,000 का विजेता बना दिया है और एक लाख से अधिक खिलाड़ियों को कुल Dh147 मिलियन (लगभग 343 करोड़) वितरित किए है.

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026