Categories: देश

Amit Shah ने कर डाला ऐसा रिकॉर्डतोड़ कारनामा, देखकर गदगद हो गए PM Modi, जानें क्यों चारों तरफ से मिल रही बधाइयां?

PM Modi ने NDA सांसदों के सामने Amit Shah की जमकर तारीफें कर डाली हैं। ये तारीफें और बधाइयां अमित शाह को एक रिकॉर्डब्रेकिंग उपलब्धि की वजह से मिल रही है।

Published by

Amit Shah Break Record As Union Home Minister: भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने हाल ही में पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ये रिकॉर्ड उनके केंद्रीय गृह मंत्री के पद से जुड़ा हुआ है। इस नई कामयाबी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी गदगद हो गए हैं और उन्होंने बीजेपी के ‘चाणक्य’ की जमकर तारीफें कर डाली है। आगे जानें अमित शाह ने आखिर क्या करनामा कर डाला है, जिसके लिए उन्हें ताबड़तोड़ बधाइयां मिल रही हैं।

Amit Shah ने हासिल की कौन सी उपलब्धि?

दरअसल, अमित शाह हाल ही में देश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले गृहमंत्री बन गए हैं। भारत के सबसे लंबे समय तक केंद्रीय गृह मंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल लाल कृष्ण आडवाणी (LK Advani) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस उपलब्धि पर दिल्ली में मंगलवार को आयोजित एनडीए संसदीय दल की बैठक में भी बात हुई और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जमकर अमित शाह के योगदान की तारीफें कीं और बधाइयां भी दीं।

धारा 370, राम मंदिर अब आगे क्या? 5 अगस्त को कौन सा बड़ा फैसला लेगी मोदी सरकार, NDA सांसदों की बैठक से लोगों की बढ़ी…

Related Post

क्या है Home Ministers के कार्यकाल का इतिहास?

बता दें कि अमित शाह पहली बार 30 मई 2019 को केंद्रीय गृह मंत्री बने थे। इसके बाद 5 अगस्त को उन्होंने इस पद पर उन्होंने कुल कुल 2,258 दिन पूरे कर लिए हैं, जो कि 6 वर्ष और 68 दिन होते हैं। इससे पहले सबसे लंबे कार्यकाल का खिताब कांग्रेस नेता गोविंद बल्लभ पंत और भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी के नाम था। गोविंद बल्लभ पंत ने 6 वर्ष और 56 दिन पूरे किए थे और आडवाणी का कार्यकाल 6 साल और 66 दिन तक का था।

अमित शाह गुजरात के गृह मंत्री के रूप में खूब लोकप्रिय हुए थे, जिसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर भी थे। उन्होंने पार्टी को लोकसभा चुनावों से लेकर राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी जीत दिलाई।

Published by

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026