Categories: देश

Akhilesh Yadav: भाईचारा ऑन टॉप! यादव-मुसलमानों के लिए अखिलेश बने मसीहा, अब इस मुद्दे को लेकर कर डाला बड़ा खेला

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग के यादवों और मुसलमानों से अतिक्रमण हटाने के आदेश पर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीँ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस आदेश को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला और कहा कि यह सब भाजपा की रणनीति है।

Published by Heena Khan

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग के यादवों और मुसलमानों से अतिक्रमण हटाने के आदेश पर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीँ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस आदेश को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला और कहा कि यह सब भाजपा की रणनीति है। वहीँ जब अखिलेश यादव से यादवों और मुसलमानों से अवैध अतिक्रमण हटाने के आदेश के बारे में पूछा गया रो उन्होंने कहा कि “यह कोई नई बात नहीं है। यह भारतीय जनता पार्टी की रणनीति है और कुछ नहीं। पहले भाजपा के एक नेता ने सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ बयान दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर भाजपा के ही लोगों ने डिंपल यादव के खिलाफ बयान दिया, लेकिन उस पर भी कुछ नहीं कहा गया।

X पर पोस्ट कर किया विरोध

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि आज जो कागज़ात सामने आए हैं, वो उनकी मानसिकता को दर्शाते हैं। लेकिन पीडीए के लोग जागरूक हैं, समझदार हैं। वो इन बातों पर ध्यान नहीं देंगे। उनका लक्ष्य यूपी से भारतीय जनता पार्टी का सफाया करना है। सपा अध्यक्ष ने इस आदेश को लेकर एक्स पर पोस्ट करते हुए कोर्ट से इसका संज्ञान लेने की अपील की। अखिलेश यादव ने इस पोस्ट में लिखा- जो भी अवैध है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि अगर यह अवैध है, तो किसी जाति या धर्म विशेष के लोगों को क्यों निशाना बनाया जा रहा है। न्यायपालिका को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए, यह संविधान के विरुद्ध कृत्य है। हम इसके खिलाफ कोर्ट जाएँगे। पीडीए को जितना परेशान किया जाएगा, पीडीए की एकता उतनी ही बढ़ेगी।

Related Post

100 Dawood Ibrahim खाकर पैदा हुआ था ये अंडरवर्ल्ड डॉन! कुत्ते-बिल्लियों की तरह पालता था शेर, पाक में आज भी नाम सुनते ही सो जाते हैं बच्चे

जानिए पूरा मामला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंचायती राज विभाग की ओर से सभी जिलाधिकारियों को एक आदेश जारी किया गया था। इस आदेश में प्रदेश की 57691 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की जमीनों, तालाबों, खाद के गड्ढों, खलिहानों, खेल के मैदानों, श्मशान घाटों और ग्राम पंचायत भवनों को जाति विशेष (यादव) और धर्म विशेष (मुस्लिम) के अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए अभियान चलाने को कहा गया था।

Heena Khan

Recent Posts

Sudha Reddy Foundation: व्यापार से लेकर मेट गाला तक, सुधा रेड्डी ने बताया बिजनेस, फैशन और परिवार में संतुलन का मंत्र

Sudha Reddy Foundation: सुधा रेड्डी, डायरेक्टर MEIL और चेयरपर्सन सुधा रेड्डी फाउंडेशन, न सिर्फ एक…

March 7, 2026

रंग लाई पटियाला के किसान की बेटी की मेहनत, UPSC में सिमरनदीप कौर ने हासिल किया 15वां रैंक; जानें कहानी

Simrandeep Kaur: सिमरनदीप की सफलता की कहानी आज देश के हर युवा उम्मीदवारों के लिए…

March 7, 2026