Categories: देश

‘अधिकारियों और ठेकेदारों के पीछे लगा हूं, गलतियों पर ठोक देना चाहिए’, गुजरात पुल हादसे के बाद नितिन गडकरी का बयान, बोले- इसके साथ समझौता नहीं

Nitin Gadkari News: बढ़ते पुल हादसों के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि वह काम में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के पीछे लगे हुए हैं। उन्होंने कहा है कि दुर्भावनापूर्ण गलतियों पर ऐसे लोगों को ठोक देना चाहिए।

Published by

Nitin Gadkari News: गुजरात के वडोदरा जिले में महिसागर नदी पुल के ढहने की घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। पिछले कुछ सालों में ये पहला मौका नहीं है पुल हादसे ने लोगों की जानें ली हों। बढ़ते पुल हादसों के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि वह काम में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के पीछे लगे हुए हैं। उन्होंने कहा है कि दुर्भावनापूर्ण गलतियों पर ऐसे लोगों को ठोक देना चाहिए।

गडकरी ने कहा, ‘एक्सीडेंट अलग चीज है और जो काम करते समय बेईमानी और फ्रॉड करते हैं, वो दूसरी चीज है। अगर गलती जानबूझकर नहीं की गई हो तो माफ कर देना चाहिए, लेकिन अगर गलती दुर्भावनापूर्ण की गई हैं तो ठोक देना चाहिए।’ आजतक से बातचीत में उन्होंने यह टिप्पणी की।

अगर कोई गड़बड़ हुई तो…

काम के रवैये को लेकर गडकरी ने कहा कि वह गड़बड़ होने पर जिम्मेदारों को डांट लगाते हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर कोई गड़बड़ हुई रोड पर तो छोड़ता नहीं हूं। अभी मेरा टारगेट है 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड हुए, अब मैं ठेकेदार और अधिकारियों के पीछे लगूंगा। ये मेरे देश की संपत्ति है, मैं इसके साथ समझौता नहीं करूंगा। एक एक रोड में मेरे घर की दीवार है। जितनी चिंता मुझे मेरे घर की है, उतनी जिम्मेदारी मेरी उस रोड के साथ है। इसके साथ समझौता नहीं करूंगा।’

Related Post

‘मैं खुद को खत्म करने जा रहा हूं’, करोड़ों का कर्ज, बेटी के इलाज के भी पैसे नहीं, लखनऊ के बिजनेसमैन ने Live आकर खुद को मारी गोली, वायरल हो गया VIDEO

गुजरात में भयंकर पुल हादसा

गुजरात पुल दुर्घटना में अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि घटनास्थल पर खोज एवं बचाव अभियान रात के लिए रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान शुक्रवार सुबह फिर से शुरू होगा।

पता चल गई Radhika Yadav Murder की वजह, बाप का दिमाग खा गए थे ‘वो 4 लोग’, जानें उस काली रात हुआ क्या था?

Published by

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026