Categories: देश

Aaj Ka Mausam: बारिश के इतंजार में पथरा गई लोगों की आंखें, दिल्ली में आखिर कब बरसेगा बादल?

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, हालांकि मौसम विभाग ने कई जगहों पर भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Published by Sohail Rahman

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, हालांकि मौसम विभाग ने कई जगहों पर भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि मौसम विभाग ने कई इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। ऐसे में मछुआरों, किसानों और आम लोगों को खुले में जाने से बचने को कहा गया है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी राजस्थान में 28-29 जून 2025 तक बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश में 28 जून से 2 जुलाई 2025 तक बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 29 जून 2025 को बारिश की संभावना है। दिल्ली में इन दिनों गर्मी और उमस से बुरा हाल है। मौसम विभाग ने यहां कई बार बारिश की चेतावनी दी थी, हालांकि इसके बावजूद बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।

Related Post

दिल्ली में मानसून के इंतजार में पथरा गई आंखें

राजधानी में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में लोगों को भीषण उमस का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश में 28 जून से 2 जुलाई 2025 तक भारी बारिश की संभावना है। सिक्किम, पश्चिम बंगाल और बिहार में भी 28 जून से 30 जून 2025 तक बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 1-2 जुलाई 2025 तक भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश में 30 जून और 1 जुलाई 2025 को भारी बारिश होगी। झारखंड में 29 जून 2025 को बारिश होगी।

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026