Categories: देश

Aaj Ka Mausam: जुलाई में भारी बारिश से आएगी बाढ़, मचेगी भारी तबाही, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam: देश के अधिकतर राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई है।

Published by Sohail Rahman

Aaj Ka Mausam: देशभर में मानसून की बारिश हो रही है। कुछ राज्यों में तेज तो कुछ राज्यों में हल्की बारिश हो रही है। इसके अलावा, अगर पहाड़ी राज्यों की बात करें तो पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए अलर्ट जारी किया है। हिमाचल के मंडी में लगातार भारी बारिश के कारण ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में भी रुक-रुक कर बारिश देखने को मिल रही है।

जुलाई में कैसा रहेगा मौसम?

जुलाई महीने में मौसम कैसा रहेगा, इसकी जानकारी भी IMD ने दे दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी ने उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य भारत के कुछ इलाकों और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों के लिए बाढ़ की चेतावनी भी जारी की है। इस दौरान पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ऐसे इलाकों में नदियों और जलाशयों पर निगरानी रखने की जरूरत है, ताकि अगर ज्यादा पानी हो तो उसे समय रहते छोड़ा जा सके।

Related Post

जुलाई में जमकर बरसेगा मानसून

आपको बता दें कि, जुलाई मुख्य मानसून महीना होता है। आम तौर पर मानसून के चार महीने होते हैं, जो जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर होते हैं। इस दौरान कुल एलपीए 87 सेमी में से 28 सेमी बारिश दर्ज की जाती है। यह कृषि के लिए भी खास महीना होता है। आज असम, नागालैंड, मणिपुर, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी हरियाणा, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ और गुजरात क्षेत्र (खेड़ा, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, आनंद, वडोदरा, छोटा उदयपुर) के लिए मध्यम बारिश और गरज के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारी बारिश हुई, जिसके बाद ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए जारी किया ‘रेड अलर्ट’

हिमाचल प्रदेश के रहने वाले सुशील ने बताया कि ‘कई जगहों पर भूस्खलन भी हो रहा है।’ मौसम विभाग ने जिले में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में भी 30 जून से 6 जुलाई तक बारिश होने की संभावना है। हालांकि यहां मौसम में अभी भी नमी देखी जा रही है। बारिश के बाद से तापमान में तेजी से गिरावट आई है।

‘युद्ध हुआ तो तीनों तरफ से होगा भारत पर हमला’, पाक-चीन बांग्लादेश को लेकर ओवैसी की बड़ी चेतावनी, कहा- नजरअंदाज कर रही भाजपा

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Hospital controversy: दुष्कर्म के आरोपों में घिरे डॉक्टर, नर्स ने लगाए यौन शोषण के आरोप, जांच शुरू

Hospital controversy:  संभल में एक निजी अस्पताल की नर्स ने डॉक्टर Dr. Zaid और उनके…

March 28, 2026

PAN card new rules 2026:  1 अप्रैल से कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव, हर लेनदेन पर रहेगी नजर-जानें क्या-क्या होगा

PAN card new rules 2026: पैन कार्ड से जुड़े नियम 1 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं,…

March 28, 2026

IPL 2026 में टेक्नोलॉजी का जलवा, Hawk-Eye और UltraEdge से बढ़ेगा रोमांच; यहां समझें

IPL 2026 ball tracking technology: यह एक एडवांस कंप्यूटर सिस्टम है, जिसमें स्टेडियम में लगे…

March 28, 2026

Dipika Kakar health update: दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट, रिपोर्ट देखकर हुई इमोशनल, पति शोएब ने संभाला

Dipika Kakar health update: Dipika Kakar की हेल्थ रिपोर्ट हाल ही में नॉर्मल आई, जिससे…

March 28, 2026

Sankashti Chaturthi : भद्रा के साए में वैशाख संकष्टी चतुर्थी: जानें सही तारीख, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Sankashti Chaturthi : वैशाख संकष्टी चतुर्थी 5 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन व्रत रखकर भगवान…

March 28, 2026

खुद को शिव का अवतार बता, किया महिला से रेप! ढोंगी बाबा की हैवानियत ने उड़ाए सभी के होश

Palghar fake baba arrested: पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता की पहली मुलाकात साल 2023…

March 28, 2026