Categories: देश

Aaj Ka Mausam: अब दिखेगा बारिश का असली तांडव, इन राज्यों के लोग हो जाएं सावधान, आसमान से मौत बनकर बरसेगी बदरा!

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के मुताबिक, 8-13 जुलाई 2025 के बीच पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना है।

Published by Sohail Rahman

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में काफी दिनों के बाद सोमवार को हुई भारी बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 जुलाई यानी मंगलवार को एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को घर से निकलते वक्त सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान ट्रैफिक का भी खास ध्यान रखना होगा। दिल्ली में बारिश की वजह से कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 8-13 जुलाई 2025 के बीच पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना है। इस दौरान 8-9 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 8-10 जुलाई को पूर्वी राजस्थान और 8-10 जुलाई 2025 को उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Related Post

पूर्वोत्तर राज्यों में भी होगी बारिश

पूर्वोत्तर भारत में भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 8-13 जुलाई 2025 के बीच मणिपुर, मिजोरम, असम, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 11-13 जुलाई के बीच अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। 8 जुलाई 2025 को मेघालय में बारिश हो सकती है।

UP Weather Today: आज बादल देंगे धोखा या राहत? UP में कैसा रहेगा आज का मौसम, जानिए ताजा अपडेट

Delhi Weather Today: कुछ पल का सुकून.. फिर उमसभरी गर्मी ने सताया, जानिए कब होगी Delhi-NCR में झमाझम बारिश?

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026