Categories: देश

Aaj Ka Mausam: कुछ दिनों के बाद जमकर खिलेगी धूप, मौसम में होगा बड़ा बदलाव, अगस्त महीने में कैसा रहेगा वेदर?

Aaj Ka Mausam: आईएमडी के अनुसार, राजस्थान, हरियाणा, यूपी-बिहार, मध्य प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में सप्ताहांत तक यानी 2-3 अगस्त 2025 तक हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

Published by Sohail Rahman

Aaj Ka Mausam: जुलाई महीने में बारिश का दौर लगातार जारी रहा। खासकर दिल्ली में बारिश का दौर लगातार जारी रहा। अगस्त महीने की शुरुआत से ही देशभर में बारिश हो रही है। तो वहीं, अगर दिल्ली की बात करें तो यहां पिछले 2-3 दिनों से बारिश हो रही थी। मौसम विभाग के अनुसार, इस साल जुलाई महीने में 105 फीसदी बारिश दर्ज की गई है, हालांकि अगस्त महीने में मानसून में थोड़ी सुस्ती आने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा आईएमडी के अनुसार, राजस्थान, हरियाणा, यूपी-बिहार, मध्य प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में सप्ताहांत तक यानी 2-3 अगस्त 2025 तक हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने 2-3 अगस्त 2025 तक दिल्ली एनसीआर में मौसमी गतिविधियों के जारी रहने को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान स्थिर रहेगा। वहीं, इस दौरान अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम बादलों से ढके रहेंगे।

Related Post

Delhi Weather Today: अभी और बरसेंगे बादल, Delhi-NCR में इस हफ्ते होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

अमरनाथ यात्रा की गई स्थगित

जम्मू-कश्मीर में अत्यधिक बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा 3 अगस्त 2025 तक स्थगित कर दी गई है। राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसमी गतिविधियां जारी रह सकती हैं। हिमाचल प्रदेश में 2 अगस्त 2025 को कुल्लू, मनाली, शिमला, सोलन, मंडी, चंबा, ऊना और सिरमौर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर बादल फटने का भी खतरा है। उत्तराखंड की बात करें तो अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी, गढ़वाल और चमोली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में 2 अगस्त 2025 को कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि, 3 अगस्त 2025 को खीरी, गोंडा, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, गोंडा, मऊ, आजमगढ़, बस्ती, बहराइच, गाजीपुर, बलिया, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, सीतापुर में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पटना, मुंगेर, नालंदा, लखीसराय, जमुई, बांका, कटिहार, नवादा, शेखपुरा, गया, नवादा, बेगुसराय, मुंगेर और भागलपुर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका है।

UP Weather Today: थमकर नहीं, जमकर बरसेंगे बादल, इंद्रदेव UP पर होंगे मेहरबान, जानिए प्रदेश के किन किन जिलों में होगी बारिश?

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026