Categories: देश

Aaj Ka Mausam: कहर बनकर टूट रही आसमान से बरसती ये नई आफत, प्रशासन से लेकर सरकार के फूले हाथ-पैर

Aaj Ka Mausam: देश के अधिकतर राज्यों पर मानसून की बारिश का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है और 34 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आ रही है।

Published by Sohail Rahman

Aaj Ka Mausam: हिमाचल प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है और 34 लापता हैं। राज्य में 435 सड़कें बंद हैं। लाहौल-स्पीति के खुरिक में मंगलवार को बादल फटने से रंगरिक और खुरिक गांवों समेत तीन जगहों पर बाढ़ आ गई। इससे कुछ घरों को नुकसान पहुंचा है। खेतों में फैले मलबे से नकदी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जम्मू के राजौरी में एक सैन्य शिविर की 10 फीट ऊंची दीवार गिर गई। इसकी चपेट में आने से तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। कई जगहों पर भूस्खलन हुआ और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया।

महाराष्ट्र में कैसा रहा मौसम?

महाराष्ट्र के कोंकण, घाट क्षेत्रों और रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट के बीच भारी बारिश हुई। मुंबई, पालघर, ठाणे और कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश दर्ज की गई। इन जिलों में बारिश को लेकर पहले ही येलो अलर्ट जारी किया जा चुका था। स्थानीय अधिकारियों को बाढ़ और यातायात बाधित होने को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है।

Related Post

UP Weather Today: सावन में गर्मी का सितम जारी, बादलों पर टिकीं UP वालों की निगाहें, जानिए कब होगी ठंडी बारिश

दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की आशंका

बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके प्रभाव से 24 से 28 जुलाई के बीच दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। 24 और 25 जुलाई को दक्षिण 24 परगना, झारग्राम, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा और पुरुलिया जिलों में कई स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

झारखंड में चार लोगों की मौत

विभिन्न स्थानों पर बिजली गिरने की घटनाएं हुईं। पलामू के सहदेव गांव में खेत में काम करते समय बिजली गिरने से आशा देवी की मौत हो गई। इसी जिले के एक अन्य गांव में मंती देवी, चतरा में बिलासो देवी और हज़ारीबाग में सुनीता देवी की बिजली गिरने से मौत हो गई।

Delhi Weather Today: आज आसमान से बरसेगी ऐसी आफत, डूब जाएगी राजधानी? Delhi-NCR में फरारी की रफ्तार से होगी बारिश

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Pakistan Airstrike Afghanistan: एयरस्ट्राइक से दहला काबुल! अस्पताल पर हमले में 400 की मौत, तालिबान ने पाकिस्तान पर लगाया इल्जाम

Pakistan Afghanistan Conflict: अफगानिस्तान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है.…

March 17, 2026

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026