Categories: देश

Aaj Ka Mausam: 2 दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद आसमान से कहर बनकर टूटेगी बारिश, इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में यानी आज से मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Published by Sohail Rahman

Aaj Ka Mausam: शुरुआती सुस्ती के बाद मानसून अब धीरे-धीरे अपने पूरे शबाब पर आ रहा है। मानसून धीरे-धीरे पूरे देश में छा गया है। देश के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। हालात ये हैं कि कई राज्यों में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। भारी बारिश का असर उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा पर भी पड़ा है। इस बीच, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

कैसा रहेगा आज का मौसम?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में यानी आज से मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। आज से शुरू हो रहे हफ्ते में मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस हफ्ते 21-24 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर और पंजाब में बारिश की संभावना है। हरियाणा में 21-22 जुलाई को बारिश की संभावना है। इस दौरान बिहार के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इस सप्ताह उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

Related Post

UP Weather Today: इंद्रदेव तरसा देंगे उपीवालों को! अगले 4 दिनों तक धूप का दिखेगा प्रचंड रूप, नहीं होगा बारिश

हिमाचल-उत्तराखंड के लिए चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने 22 जुलाई तक राज्य के 9 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। नैनीताल, उधमसिंह नगर और चंपावत समेत उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। श्रद्धालुओं से इस अवधि के लिए चारधाम यात्रा स्थगित करने की अपील की गई है। यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंच चुके श्रद्धालुओं को सतर्क रहने को कहा गया है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो 21 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 26 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। कई जगहों पर गरज के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। बारिश के दौरान लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। कई जिलों में जलभराव की भी आशंका जताई गई है। राजस्थान में 22 जुलाई तक बारिश की संभावना है।

Kanwar Yatra 2025: ‘सनातन को किया जा रहा टारगेट’, कांवड़ यात्रा को लेकर हो रही बयानबाजी पर भड़का अयोध्या का ये संत, उठाई ये बड़ी मांग

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026