Home > देश > Aaj ka mausam 13 april 2026: देशभर में मौसम का बड़ा उलटफेर, कहीं आंधी-बारिश तो कहीं गर्मी का कहर, IMD अलर्ट जारी

Aaj ka mausam 13 april 2026: देशभर में मौसम का बड़ा उलटफेर, कहीं आंधी-बारिश तो कहीं गर्मी का कहर, IMD अलर्ट जारी

Aaj ka mausam 13 april 2026 : देशभर में मौसम ने एक बार फिर बड़ा बदलाव दिखाया है, कहीं आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट जारी है, तो कहीं भीषण गर्मी और लू लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 13 अप्रैल को लेकर कई राज्यों में चेतावनी जारी की है.

By: Ranjana Sharma | Published: April 13, 2026 6:35:43 AM IST



Aaj ka mausam 13 april 2026: देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. कहीं तेज आंधी और बारिश लोगों को राहत दे रही है तो कहीं भीषण गर्मी और लू जनजीवन को प्रभावित कर रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 13 अप्रैल को लेकर कई राज्यों में चेतावनी जारी की है. पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों से लेकर उत्तर भारत के कुछ हिस्सों तक आंधी-तूफान और बारिश का असर देखने को मिलेगा, जबकि राजस्थान, मध्य भारत और कुछ अन्य राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ने और लू चलने की संभावना जताई गई है. मौसम के इस दोहरे असर से देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थिति काफी अलग-अलग बनी हुई है.

आंधी-तूफान और बारिश का असर कई राज्यों में जारी

मौसम विभाग के अनुसार देश के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. इन राज्यों में हवा की रफ्तार कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, असम, केरल, त्रिपुरा और नगालैंड जैसे राज्यों में मौसम पूरी तरह से बदल सकता है. इन इलाकों में बादल गरजने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने से तापमान में हल्की गिरावट भी देखने को मिल सकती है.

राजस्थान और मध्य भारत में  गर्मी का असर

वहीं दूसरी ओर राजस्थान, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे राज्यों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और यहां भीषण गर्मी का असर देखने को मिल सकता है. इन राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है और लू चलने की चेतावनी दी गई है. राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, अजमेर, चूरू और सीकर जैसे जिलों में गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं. मध्य प्रदेश में भी गर्मी का असर तेज रहेगा और कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

दिल्ली-NCR में सुबह तेज हवा, दोपहर में बढ़ेगा तापमान

राष्ट्रीय राजधानी Delhi और एनसीआर क्षेत्र में आज मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. सुबह के समय तेज हवाएं चल सकती हैं, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा तापमान में बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. दोपहर में गर्मी का असर बढ़ने की संभावना है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी

राजस्थान  में इस समय गर्मी अपने चरम पर है और मौसम विभाग ने साफ मौसम के साथ तापमान बढ़ने की चेतावनी दी है. राज्य के अधिकांश जिलों में लू जैसे हालात बन सकते हैं. जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, जैसलमेर और बाड़मेर जैसे क्षेत्रों में गर्म हवाएं लोगों को प्रभावित करेंगी और दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है.

उत्तर प्रदेश में पूर्वी हिस्सों में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश  में मौसम दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पश्चिमी यूपी में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है. लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, मथुरा और मेरठ जैसे शहरों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

मध्य प्रदेश में गर्मी बढ़ेगी

मध्य प्रदेश में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, खरगोन और अन्य जिलों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. गर्मी के कारण दिन के समय लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

बिहार में गर्मी का अलर्ट

बिहार में आज कई जिलों में भीषण गर्मी का असर रहेगा. पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, सिवान, गोपालगंज और अन्य जिलों में तापमान बढ़ने की चेतावनी है. हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है.

हिमाचल प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. मनाली में तापमान काफी नीचे जा सकता है और यहां न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. शिमला, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और अन्य जिलों में आंधी-बारिश के साथ मौसम ठंडा रह सकता है.

उत्तराखंड में  बारिश की संभावना

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ जैसे इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है

पश्चिम बंगाल में आंधी और बारिश का अलर्ट

पश्चिम बंगाल में तेज आंधी के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. हुगली, मालदा, मुर्शिदाबाद, नादिया और दार्जिलिंग जैसे जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

पंजाब और हरियाणा में बारिश और तेज हवाएं

पंजाब और हरियाणा में आज हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है. अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, चंडीगढ़, पंचकुला और अन्य जिलों में मौसम बदल सकता है और तापमान में थोड़ी गिरावट संभव है.

जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना

जम्मू-कश्मीर में आज आंधी और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. श्रीनगर, अनंतनाग, पुलवामा, बारामूला, कुलगाम और अन्य इलाकों में मौसम खराब रह सकता है और तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

तमिलनाडु में गर्म और शुष्क मौसम

तमिलनाडु में अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि कन्याकुमारी और पश्चिमी घाट के आसपास हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी. आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है.

देश के प्रमुख शहरों का तापमान 

दिल्ली में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 22°C रहने का अनुमान है. मुंबई में 31°C/26°C, चेन्नई में 33°C/26°C, कोलकाता में 36°C/26°C, लखनऊ में 36°C/22°C, पटना में 37°C/22°C, भोपाल में 37°C/24°C, जयपुर में 35°C/23°C, शिमला में 23°C/11°C और नैनीताल में 26°C/16°C तापमान दर्ज किया जा सकता है.

Advertisement