Categories: देश

सोनम से भी बड़ा दरिंदा निकला UP का शंकर, पत्नी को घूमने का लालच देकर ले गया झारखंड, फिर किया ऐसा कांड, सुन निकल जाएगी चीखें

चलती हुई ट्रेन से पति ने अपनी पत्नी को धक्का दे दिया। मामला रामगढ़ के पतरातू का है।  इसके बाद महिला नाले में पड़ी मिली।

Published by Divyanshi Singh

Jharkhand:झारखंड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां चलती हुई ट्रेन से पति ने अपनी पत्नी को धक्का दे दिया। मामला रामगढ़ के पतरातू का है।  इसके बाद महिला नाले में पड़ी मिली। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनों  घूमने निकले थे। लेकिन पतरातू स्टेशन के बाद पड़ने वाले किरीगढ़ा गांव में पति ने पत्नी को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।

देवरिया की रहने वाली है महिला

महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी खुशबू कुमारी के रूप में हुई। उसने अपने परिवार के खिलाफ जाकर गोरखपुर निवासी शंकर से शादी की थी। प्रेम विवाह करने के बाद दोनों घूमने के लिए उत्तर प्रदेश से झारखंड गए थे। 

वहां से जब दोनों लौट रहे थे तो किरीगढ़ा के पास शंकर ने खुशबू को ट्रेन से धक्का दे दिया। इसके बाद महिला नाले में पड़ी मिली। महिला आईसीयू में भर्ती, पसलियों में फ्रैक्चर महिला को नाले में पड़ा देख ग्रामीणों ने आरपीएफ को सूचना दी। जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की पसलियों में फ्रैक्चर है और पैर में भी चोट है।

किया था प्रेम विवाह

 खुशबू को होश आने पर उसने अपने बारे में जानकारी दी और बताया कि उसने अपने परिवार की सहमति के बिना शंकर से प्रेम विवाह किया था। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

Related Post

पहले की मौज-मस्ती

खुशबू ने बताया कि दो दिन पहले वह और शंकर उत्तर प्रदेश से घूमने के लिए निकले थे और झारखंड पहुंचे थे। वहां दोनों ने कई धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया और खूब मौज-मस्ती की। फिर रात की ट्रेन से वापस लौट रहे थे। इसी बीच शंकर उसे मीठी-मीठी बातें करके ट्रेन के दरवाजे के पास ले गया और धक्का देने लगा। खुशबू ने बताया कि उसने शंकर के पैर पकड़ लिए, लेकिन शंकर ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने खुशबू का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। खुशबू की बहन ने बताया कि उसने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। आज उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इसका नतीजा हम देख रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गद्दारों का हुआ पर्दाफाश, अपूर्वा या उर्फी कौन बनीं ‘द ट्रेटर्स’ की विनर, किसकी आंखों से बहे खून के आंसू?

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh
Tags: jharkhand

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026