Categories: देश

अमेरिकी सांसद क्यों जाग उठी अमेरिकी सांसदों की मोहब्बत, जंजीरें तोड़ने की कर डाली भारत से अपील

8 US Lawmakers Seek Bail For Umar Khalid: उमर खालिद के लिए आठ अमेरिकी डेमोक्रेटिक सांसदों ने वाशिंगटन में भारत के राजदूत को पत्र लिखकर उमर की जमानत और निष्पक्ष कार्रवाई की सुनवाई की मांग की है.

Published by Preeti Rajput

8 US Lawmakers Seek Bail For Umar Khalid: एक्टिविस्ट उमर खालिद इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, हाल ही में आठ अमेरिकी डेमोक्रेटिक सांसदों ने वाशिंगटन में भारत के राजदूत को पत्र लिखकर उमर की जमानत और निष्पक्ष कार्रवाई की सुनवाई की मांग की है. उमर खालिद पिछले पांच साल से गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत जेल में बंद हैं. जिसके कारण  प्री-ट्रायल हिरासत और अंतरराष्ट्रीय कानूनी मानकों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. इसी मामले में अमेरिकी प्रतिनिधियों जिम मैकगवर्न और जेमी रस्किन के नेतृत्व के पत्र में भारतीय अधिकारियों से उमर की जमानत और सुनवाई बिना किसी और देरी के शुरू करने की मांग की है.

दिल्ली दंगों के पीछे उमर खालिद का हाथ

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व छात्र खालिद को 2020 के दिल्ली दंगों के पीछे कथित बड़ी साजिश के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था और तब से वह जेल में हैं. मैकगवर्न और रस्किन के अलावा, पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में डेमोक्रेटिक सांसद क्रिस वैन होलेन, पीटर वेल्च, प्रमिला जयपाल, जैन शाकोव्स्की, रशीदा तलैब और लॉयड डॉगेट शामिल हैं.

8 सांसदों ने उठाया सवाल

भारत के लोकतांत्रिक संस्थानों के प्रति अपने “सम्मान” पर जोर देते हुए, सांसदों ने सवाल उठाया कि बिना सुनवाई शुरू हुए खालिद की लगातार हिरासत अंतरराष्ट्रीय कानूनी मानदंडों के अनुरूप कैसे है. उन्होंने यह भी पूछा कि गिरफ्तारी के पांच साल से ज़्यादा समय बाद भी न्यायिक कार्यवाही क्यों शुरू नहीं हुई है. उन्होंने भारत के आतंकवाद विरोधी कानून के तहत प्री-ट्रायल हिरासत के लंबे समय तक इस्तेमाल और नागरिक स्वतंत्रता पर इसके प्रभावों पर चिंता जताई.

Related Post

अब तक मिल चुकी दो जमानतें

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी ने 2020 के दिल्ली दंगों के पीछे कथित बड़ी साजिश से जुड़े मामले में अंतरिम राहत दी. कोर्ट ने खालिद को 20,000 रुपये का पर्सनल बॉन्ड और उतनी ही रकम की दो ज़मानतें देने का निर्देश दिया. अंतरिम जमानत की अवधि के दौरान कोर्ट ने कई शर्तें लगाईं थी, जिसमें सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक भी शामिल थी.

आंतरिक मामले में हस्तक्षेप कर रहे अमेरिकी सांसद

अमेरिकी सांसदों का यह हस्तक्षेप ऐसे समय में आया है जब भारतीय अदालतों ने सीमित मौकों पर खालिद को अंतरिम जमानत दी है. 11 दिसंबर को दिल्ली की एक अदालत ने खालिद को 16 से 29 दिसंबर तक अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत दी थी. अमेरिका उमर खालिद के जरिए लगातार भारत के आंतरिक मामले में दखल करने की कोशिश कर रहा है. ममदानी ने भी हाल ही में पत्र लिख कर कहा कि हम आपके बारे में विचार कर रहे हैं. अमेरिका भारत के कानूनी पछड़ों में टांग अड़ाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन भारत जानता है कि किस तरह से अमेरिका को दूर रखना है. 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Delhi News: दिल्ली में बड़े ब्लास्ट की साजिश नाकाम, मुंबई पुलिस संग ऑपरेशन में दो संदिग्ध गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस और मुंबई ATS ने संयुक्त ऑपरेशन में दो संदिग्धों को हिरासत…

April 5, 2026

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं सेलेना गोमेज, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई हलचल; जानें क्या है पूरा मामला?

Selena Gomez Pregnancy Rumors: इंटरनेशनल सिंगर और बिजनेस वुमन सेलेना गोमेज एक बार फिर चर्चाओं…

April 5, 2026

Split Vs Windows AC: 1 घंटे में कौन सा एसी खाता है ज्यादा बिजली, खरीदने से पहले यहां जानें

Split Vs Windows AC: गर्मी के मौसम में एसी हर घर की जरूरत होती है…

April 5, 2026

Upcoming Movies: बॉलीवुड के लिए खास है 2026-2027, रामायण से लेकर किंग तक कई फिल्में होंगी रिलीज

Upcoming Movies 2026-2027: बॉलीवुड लवर्स के लिए साल 2026-2027 बेहद ही खास होने वाला है.…

April 5, 2026

रणवीर सिंह नहीं, ये शख्स है ‘धुरंधर’ की जान…अदित्य धर का इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल

Aditya Dhar On Dhurandhar: फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बाद निर्देशक आदित्य धर…

April 5, 2026