Categories: देश

Train Cancelled: 21 नवंबर तक ये 10 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, कुछ का बदलेगा रूट, अभी चेक कर लें लिस्ट

Train Cancelled: इन दिनों जो लोग ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं उनके लिए एक खबर आई है कि साउथ ईस्ट की कुछ ट्रेने कैंसिल की जा रही है. इसकी क्या वजह है, आइए जानते हैं-

Published by sanskritij jaipuria

Train Cancelled in November 2025 : देशभर में आए दिन करोड़ों लोग ट्रेवल करते हैं. ऐसे में अगर ट्रेन सही समय पर न चले तो लोगों को काफी समस्या हो जाती है. साउथ ईस्ट रेलवे ने हाल ही में लोगों को इस बात की जानकारी दी है, ताकि लोग कही जाने से पहले अपनी यात्रा को उसी तरह प्लान कर लें.

साउथ ईस्ट रेलवे ने बताया है कि 8 से 24 नवंबर तक शालीमार स्टेशन और उसके आसपास ट्रैक और स्टेशन की मरम्मत का काम किया जाएगा. इस दौरान कई लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें पर असर पड़ेगा. जिसमे कुल 10 ट्रेनें पूरी तरह से रद्द कर दी जाएंगी, जबकि कुछ ट्रेनें बदले हुए रूट पर चलेंगी. रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि यात्रा पर निकलने से पहले IRCTC वेबसाइट या रेलवे पूछताछ नंबर से अपने ट्रेन की डिटेल जरूर चेक कर लें.

कैंसल होने वाली ट्रेनें

रेलवे ने जिन ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया है, उनमें मेन ट्रेनें इस प्रकार हैं:

 18030 शालीमार – मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुर्ला एक्सप्रेस: 13 से 21 नवंबर तक रद्द.
 22830 शालीमार – भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 8 और 15 नवंबर को रद्द.
 22829 भुज – शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 11 और 18 नवंबर को रद्द.
 15022 गोरखपुर – शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस: 10 और 17 नवंबर को रद्द.
 15021 शालीमार – गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस: 11 और 18 नवंबर को रद्द.
 अन्य ट्रेनें जैसे 18029, 12151, 12152, 20971 और 20972 भी निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेंगी.

यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करने की जरूरत पड़ेगी.

कुछ ट्रेनें रूट बदलकर चलेंगी

कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द कैंसिल होंगी, लेकिन उनका मार्ग बदल जाएगा. इन ट्रेनों का प्रस्थान या आगमन शालीमार के बजाय संतरागाछी स्टेशन से होगा. मेन ट्रेनें और उनका नया रूट इस प्रकार हैं:

 18049 शालीमार – बदामपहाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस: 8, 15 और 22 नवंबर को संतरागाछी से चलेगी.
 18050 बदामपहाड़ – शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस: 9, 16 और 23 नवंबर को संतरागाछी तक पहुंचेगी.
 12101 और 12102 मुंबई – शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस: 18 और 20 नवंबर को संतरागाछी से प्रस्थान या आगमन.
 12905 पोरबंदर – शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 12906 शालीमार – पोरबंदर सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी नई तारीखों पर संतरागाछी स्टेशन से चलेंगी.

 यात्रियों के लिए सुझाव

रेलवे मरम्मत के दौरान यात्रियों की सुविधा बनाए रखने के लिए समय-समय पर जानकारी देती रहेगी. इसलिए यात्रा शुरू करने से पहले सभी डिटेल और अपडेट जरूर चेक कर लें.  

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढें, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026