स्कूल के प्रिंसिपल के हस्ताक्षर को बैंक ने किया रिजेक्ट, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

हिमाचल प्रदेश के एक सरकारी स्कूल (Government School) के चौंकाने वाला मामला (Shocking Incident) सामने आया है, जहां, एक प्रिंसिपल को हस्ताक्षर (Signature) करना नहीं आया. जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल (Viral) हो रही है.

Published by DARSHNA DEEP

Himachal Pradesh School Principle Viral Signature: हिमाचल प्रदेश के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का साइन सोशल मीडिया पर खुब सुर्खियां बंटोर रहा है. साइन किया गया एक चेक सोशल मीडिया पर स्पेलिंग मिस्टेक्स की वजह से जमकर वायरल हो रहा है, जिसको पढ़कर लोग खूब ठहाके ले रहे है. आखिर क्या है पूरा मामला हमारी इस खबर में पढ़िए. 

चेक पर गलतियां और रिजेक्शन

यह चेक मिड-डे मील वर्कर अत्तर सिंह को 7 हजार 616 रुपये के भुगतान के लिए जारी किया गया था, जब अत्तर सिंह चेक लेकर बैंक पहुंचे, तो बैंक ने इसे रिजेक्ट कर दिया. बाद में, जब चेक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो गलती सामने आ गई. प्रिंसिपल ने इस रकम को शब्दों में लिखते समय कई बड़ी गलतियां की थी जिसके बारे में किसी ने नहीं सोचा होगा. वायरल हो रहे चेक में प्रिंसिपल ने 7,616 रुपये को “Saven Thursday Six Harendra Sixty” लिख डाला, जिसकी वजह से बैंक ने इस चेक को पूरी तरह से रिजेक्ट कर दिया. 

शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

यह घटना हिमाचल प्रदेश के एक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की है. चेक पर प्रिंसिपल का साइन था और इसलिए उनकी कड़ी आलोचना हो रही है कि उन्होंने साइन करने से पहले चेक को ठीक से क्यों नहीं देखा. सोशल मीडिया पर लोग इस बात पर गुस्सा और निराशा भी जता रहे हैं कि अगर एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ही ऐसी बुनियादी गलतियां करेंगे, तो बच्चों को कैसी शिक्षा दी जा रही होगी.

यूजर्स ने किस प्रकार से किया रिएक्ट

यूजर्स ने रिएक्ट करते हुए कहा कि इस तरह की गलतियां किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए. इसके अलावा कुछ लोगों ने योग्यता (Merit) के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति की मांग करते हुए आरक्षण व्यवस्था पर भी जमकर सवाल उठाने शुरू कर दिए. इस पूरी घटना के बाद से एक बात तो साफ है कि शिक्षकों की बुनियादी शैक्षणिक समझ पर सवाल खड़े होना पूरी तरह से लाज़मी (Necessary) हैं. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026