हिमाचल में पूर्व सैनिकों को सरकार ने दी बड़ी सौगात, पेंशन के साथ मिलेंगे ये खास लाभ

Ex-Servicemen Pension Hike: पूर्व सैनिको के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है, आइए जानें कि वह खबर क्या है और इसके अंतगर्त क्या खास लाभ मिलेंगे.

Published by Shristi S
Himachal Pradesh Ex-Servicemen Pension Hike: हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिको के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है, दरअसल केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिको और उनके परिवार के लिए आर्थिक सहायता योजनाओं के अंतर्गत बड़े बदलाव किए है, इससे उनके परिवारों को योजना का सीधा लाभ मिलेगेा. इस पहल के दौरान केंद्रीय सैनिक कल्याण विभाग ने नॉन- पेंशनर के लिए दी जाने वाली पेन्युरी पेंशन की राशि को हर महीने 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 8 हजार रुपये  कर दिया गया है.

बेटियों की शादी पर मिलेगी इतने रुपये की राशि

जानकारी के लिए बता दें कि अब सरकार पूर्व सैनिकों की बेटियों की शादी के लिए दी जाने वाली सहायता राशि में भी बढ़ोतरी कर दी है. पहले जहां ये राशि 50 हजार रुपये दी जाती थी, उसे बढ़ाकर इसे अब 1 लाख रुपये कर दी है. इससे भी पूर्व सैनिकों की आर्थिक स्थिति में मदद मिलेगी. वहीं बच्चों की  शिक्षा पर भी बड़ा कदम उठाते हुए , जो छात्र स्नातक स्तर पर पढ़ाई कर रहें है, उन्हें 1 हजार रुपये की जगह 2 हजारी रुपये हर महीने मिलेंगे.

आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?

बता दें कि इस योजना के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख नंवबर तक ही है. इसके लिए आपको सैनिक कल्याण विभाग के कार्यालय में आवेदन करना होगा. वहीं सरकार ने बुढ़ापा पेंशन की राशि में भी बदलाव कर 3 हजार रुपये से बढ़ाकर 5 हजार रुपये हर महीने कर दिया गया है. यह सुविधा केवल नॉन पेंशनर पूर्व सैनिकों के लिए है. 

किन पूर्व सैनिकों के आवेदन हुए रद्द

जानकारी के लिए बता दें कि इस साल करीब 12 पूर्व सैनिकों ने पेन्युरी पेंशन के लिए आवेदन किया था, जिसमें से 4 आवेदनों को रद्द कर दिया गया है. इसका कारण था पूरे दस्तावेजों की कमी.

4 आवेदन हुए रद्द

हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष पेन्युरी पेंशन के लिए 12 पूर्व सैनिकों ने आवेदन किया था, जिनमें से चार आवेदन रद्द कर दिए गए. इसका मुख्य कारण दस्तावेजों की कमी और सरकार द्वारा भेजे गए संदेशों की अनदेखी बताई गई है. केंद्र सरकार समय-समय पर आवेदकों को आवश्यक दस्तावेज पूरे करने के लिए मोबाइल संदेश भेजती है, लेकिन कई आवेदक समय पर जवाब नहीं देते हैं.

Shristi S
Published by Shristi S

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026