Categories: हेल्थ

हर साल 1 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है World AIDS Day? जानिए इसके पीछे की वजह

World AIDS Day 2025: हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है. इस दिन का उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना और इस महामारी से संबंधित मानवाधिकारों के उल्लंघन करने के लिए सभी को प्रेरित करना है.

Published by Shivi Bajpai

दुनिया भर में हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है. एचआईवी वायरस ऐसा वायरस है जो काफी जानलेवा है. शरीर में एक बार ये घर बना ले तो इससे निजात पाना फिर मुश्किल हो जाता है. ये कई रोगों का कारण भी बन सकता है. इस साल, यानी 2025 में विश्व एड्स दिवस की थीम ‘पुनर्विचार करें. पुनर्निर्माण करें. उठ खड़े हों‘.

Sexual Health: लंबे समय तक सेक्स न करने से हो सकती हैं कई परेशानियां! ये 6 लक्षण बर्बाद कर सकते हैं शादीशुदा जिंदगी

कब हुई विश्व एड्स दिवस की शुरुआत

इस दिन का उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना और इस महामारी से संबंधित मानवाधिकारों के उल्लंघन को समाप्त करने के लिए सभी को प्रेरित करना है. इस दिन को मनाने की शुरुआत वर्ष 1988 से हुई थी. WHO के अनुसार, अगर सभी लोगों के मानवाधिकारों की रक्षा की जाए और समदायों को नेतृत्व सौंपा जाए. 2030 तक एड्स को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे के रूप में समाप्त किया जा सकता है. दरअसल, एचआईवी संक्रमित अक्सर न केवल बीमारी से जूझते हैं, बल्कि उन्हें इसके प्रति समाज में भी हंसी और कलंक का सामना करना पड़ता है.

Related Post

विश्व स्वास्थ्य संगठन का मानना है कि एड्स को समाप्त करने के लिए केवल चिकित्सा उपायों पर ध्यान केंद्रित करना पर्याप्त नहीं है. इसके लिए जरूरी है कि एचआईवी से प्रभावित और इसके प्रति संवेदनशील लोगों के अधिकारों की रक्षा की जाए. हर व्यक्ति को अपनी सेहत से जुड़ी सेवाओं तक समान पहुंच होनी चाहिए. संक्रमितों के मानवाधिकारों की रक्षा करना और समानता की दिशा में काम करना एक प्रभावी समाधान की ओर कदम बढ़ाने के लिए जरूरी है.

कुछ रिपोर्ट्स दावा करती हैं कि दुनिया के कई हिस्सों में एचआईवी को कलंक माना जाता है और संक्रमित लोगों के साथ भेदभाव किया जाता है. कुछ समुदायों में, विशेष रूप से महिलाएं, यौनकर्मी, और गरीब वर्ग के लोगों का उत्पीड़न होता है. डब्ल्यूएचओ का कहना है कि अगर हम इन असमानताओं को दूर करने में सफल हो जाते हैं, तो 2030 तक एड्स के मामलों को समाप्त करने के लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं. विश्व एड्स दिवस पर यह भी जरूरी है कि हम समाज में एचआईवी से जुड़े मिथक और भ्रामक धारणाओं को खत्म करने के लिए काम करें. शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से हम समाज में एक सकारात्मक वातावरण बना सकते हैं, जो एचआईवी प्रभावित लोगों को बेहतर जीवन जीने में मदद कर सकता है.

Designer Baby Trend: अब माता-पिता खुद चुन सकेंगे बच्चे की मनपसंद शक्ल और दिमाग? इससे पहले जान लीजिए इसके फायदे और नुकसान

Shivi Bajpai
Published by Shivi Bajpai

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026