Categories: हेल्थ

क्या होता है Thyroid cancer, जाने लक्षण और इलाज, जिसने ले ली KGF एक्टर की जान

थायराइड कैंसर एक गंभीर लेकिन इलाज योग्य बीमारी है, जो गले की ग्रंथि को प्रभावित करती है. शुरुआती लक्षण हल्के होते हैं, जैसे गले में सूजन या आवाज में बदलाव. KGF एक्टर हरीश रॉय इसी बीमारी से जूझते हुए 55 साल की उम्र में चल बसे.

Published by Team InKhabar

Thyroid Cancer: थायराइड कैंसर एक गंभीर लेकिन इलाज योग्य बीमारी है, जो गले के नीचे स्थित थायराइड ग्रंथि में होती है. यह ग्रंथि शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों जैसे मेटाबॉलिज़्म, ऊर्जा और हार्मोन संतुलन को नियंत्रित करती है. जब इस ग्रंथि की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं, तो वे एक गांठ या ट्यूमर का रूप ले लेती हैं, जिसे थायराइड कैंसर कहा जाता है.

थायराइड कैंसर के मुख्य लक्षण

शुरुआती अवस्था में इसके लक्षण बहुत हल्के होते हैं और कई बार नजरअंदाज हो जाते हैं. लेकिन जैसे-जैसे यह बढ़ता है, कुछ संकेत स्पष्ट दिखाई देने लगते हैं.

गले के सामने या थायराइड क्षेत्र में गांठ या सूजन महसूस होना
निगलने या सांस लेने में परेशानी
आवाज में बदलाव या लगातार खराश रहना
गर्दन या जबड़े में दर्द और सूजन
बिना कारण वजन में बदलाव या थकान महसूस होना

थायराइड कैंसर के कारण

इस बीमारी के कई कारण हो सकते हैं. जैसे आनुवंशिक प्रभाव, रेडिएशन के संपर्क में आना, आयोडीन की कमी या हार्मोनल असंतुलन. महिलाएं पुरुषों की तुलना में इससे अधिक प्रभावित होती हैं, खासकर 30 से 50 वर्ष की उम्र में.

Related Post

इलाज के तरीके

थायराइड कैंसर का इलाज उसके प्रकार और स्टेज पर निर्भर करता है. सामान्य रूप से इसमें सर्जरी द्वारा थायराइड ग्रंथि को हटाया जाता है. इसके बाद रोगी को थायराइड हार्मोन दवा दी जाती है ताकि शरीर का संतुलन बना रहे. कुछ मामलों में रेडियोएक्टिव आयोडीन थेरेपी, रेडिएशन या कीमोथेरेपी का भी सहारा लिया जाता है.

समय पर पहचान से ही बचाव होगा

थायराइड कैंसर का समय पर इलाज होने पर रोगी पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है. अगर गले में कोई असामान्य गांठ या आवाज में बदलाव महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए. समय पर पहचान ही इस रोग से बचाव की सबसे बड़ी कुंजी है.

अभिनेता हरीश रॉय का निधन इसी बिमारी से हुई थी

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. KGF में चाचा का किरदार निभाने वाले अभिनेता हरीश रॉय का 55 साल की उम्र में थायरॉयड कैंसर से निधन हो गया. वे लंबे समय से इस बीमारी से जूझ रहे थे. शूटिंग के दौरान गर्दन में सूजन दिखने के बाद जांच में स्टेज 4 कैंसर का पता चला था. बीमारी के बावजूद उन्होंने काम जारी रखा. उनके निधन से फिल्म जगत में गहरा दुख है.

Team InKhabar

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026