Categories: हेल्थ

इस Monsoon फ्रिज में रखें एक कटोरी नमक, जानिए इसके चौंकाने वाले फायदे

Monsoon Season: क्या आपने कभी अपने फ्रिज मे नमक रखा है? नहीं ना, क्योंकि आपको इसके असरदार फायदे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अगर आप अपने फ्रिज में सिर्फ एक कटोरी नमक रख दें, तो आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। यह एक साधारण लेकिन बेहद असरदार घरेलू उपाय है, जो आपकी बदबू वाली परेशानी से आपको निजात दिलाएगा।

Published by Shraddha Pandey

मॉनसून का सीजन जितना राहत भरा होता है, उतनी ही परेशानियां भी साथ लाता है- खासकर नमी और बदबू की। इस मौसम में फ्रिज के अंदर अक्सर सीलन की वजह से बदबू आने लगती है, जो खाने-पीने की चीज़ों पर असर डालती है। कई बार तो लोग इससे परेशान होकर फ्रिज की सफाई ही करते रहते हैं। जिससे उनका समय और उनकी एनर्जी दोनों ही वेस्ट होती हैं। ये इसलिए होता है क्योंकि लोग अब घरेलू नुस्खों से दूर होते जा रहे हैं। पहले के जमाने में लोगों की हर परेशानी का हल घर में ही मौजूद रहता था। तो आज हम आपकी इसी समस्या से आपको बचाने के लिए एक आसान सी होम रेमेडी लेकर आए हैं। 

क्या आपने कभी अपने फ्रिज मे नमक रखा है? नहीं ना, क्योंकि आपको इसके असरदार फायदे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अगर आप अपने फ्रिज में सिर्फ एक कटोरी नमक रख दें, तो आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। यह एक साधारण लेकिन बेहद असरदार घरेलू उपाय है, जो आपकी बदबू वाली परेशानी से आपको निजात दिलाएगा। 

ये 5 आदतें धीरे-धीरे बढ़ा रही हैं आपका कोलेस्ट्रॉल- नंबर 4सबसे खतरनाक है!

नमक के फायदे मानसून में:

1- नमी को सोखता है: नमक प्राकृतिक ह्यूमिडिटी एब्जॉर्बर करता है। मॉनसून में बढ़ी हुई नमी को ये आसानी से सोख लेता है, जिससे फ्रिज सूखा और ताज़ा बना रहता है।
2- बदबू से छुटकारा: फ्रिज में अक्सर रखी चीज़ों से मिलकर अजीब सी गंध बनने लगती है। नमक इसे खत्म करता है और अंदर की हवा को शुद्ध करता है।
3- खाने की चीज़ें ताज़ा रहती हैं: जब नमी कम होती है, तो फल, सब्ज़ियां और अन्य चीज़ें जल्दी खराब नहीं होतीं। नमक की मदद से आप फ्रिज में रखे सामान को ज्यादा दिनों तक सुरक्षित रख सकते हैं।
4- कम लागत, ज्यादा फायदा: न तो बिजली का खर्च और न किसी महंगे फ्रेशनर की जरूरत- बस एक कटोरी नमक और आपका काम हो गया।

Related Post

बस एक मंत्र और सारी बीमारियां छूमंतर! 1 गिलास पानी से स्वस्थ रहेगा पूरा जीवन, जानें क्या है मंत्र विज्ञान का रहस्य?

कैसे इस्तेमाल करें?

-एक स्टील या चीनी मिट्टी की कटोरी लें।
-उसमें मोटा नमक (सेंधा या समुद्री) भरें।
-उसे फ्रिज के कोने में रख दें।
-हर 10-15 दिन में नमक को बदलते रहें।

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें। 

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें। 

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026