Categories: हेल्थ

हल्दी के फायदे तो आप सभी जानते ही हैं, लेकिन इन 4 लोगों के करता है नुकसान, हो जाएं सावधान नहीं तो हो सकती है जिंदगी बर्बाद!

Side Effects Of Haldi: हल्दी एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल लगभग हर सब्जी में किया जाता है। इसका इस्तेमाल खाने के स्वाद, सेहत और सुंदरता को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक, एंटीबायोटिक गुण शरीर को कई फायदे पहुँचाने में मददगार होते हैं। इसके कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी।

Published by

Side Effects Of Haldi: हल्दी एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल लगभग हर सब्जी में किया जाता है। इसका इस्तेमाल खाने के स्वाद, सेहत और सुंदरता को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक, एंटीबायोटिक गुण शरीर को कई फायदे पहुँचाने में मददगार होते हैं। इसके कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी। हल्दी का सेवन कई लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। आइए जानते हैं कि किसे हल्दी नहीं खानी चाहिए।

किसे हल्दी नहीं खानी चाहिए

पेट की समस्या से जूझ रहे लोगों को : हल्दी का अधिक सेवन करने से गैस, पेट दर्द, पेट फूलना और दस्त जैसी पेट की समस्याएँ हो सकती हैं।

किडनी स्टोन: हल्दी में पाया जाने वाला ऑक्सालेट किडनी स्टोन के खतरे को बढ़ा सकता है। ऐसे में, जो लोग पहले से ही स्टोन की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए।

एलर्जी वाले लोगों को: हल्दी का अधिक सेवन करने से कुछ लोगों में खुजली, रैशेज और सूजन जैसी त्वचा की एलर्जी हो सकती है।

आंतों को मजबूत बनाने के 5 आसान घरेलू उपाय, अगर कर लिया ये काम तो सुपरफास्ट तरीके से होगा गट हेल्थ में सुधार

हल्दी के नुकसान

  • ज़्यादा हल्दी खाने से आपका पेट भी फूल सकता है। जिससे आपको दस्त, गैस, पेट फूलना जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप हल्दी का अधिक सेवन कर रहे हैं, तो इसे नियंत्रित करें।
  • हल्दी खून को पतला करने का काम करती है। अगर आप पहले से ही खून पतला करने वाली दवाइयां ले रहे हैं, तो हल्दी का अधिक सेवन खतरनाक हो सकता है।
  • हल्दी की तासीर गर्म होती है। वहीं, कुछ लोगों को हल्दी से एलर्जी हो सकती है, जिसके कारण त्वचा पर रैशेज, खुजली और सूजन जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं।
  • हल्दी का अधिक सेवन करने से किडनी स्टोन की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा, सिरदर्द का भी सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोगों में घबराहट भी देखी गई है।
  • अगर आप लिवर से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो आपको हल्दी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। क्योंकि यह आपकी समस्या को और भी बढ़ा सकती है।
  • गर्भवती महिलाओं को भी हल्दी का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह गर्भाशय की मांसपेशियों को उत्तेजित कर सकती है।

सुबह खाली पेट खाना शुरू कर दें तुलसी के पत्ते, एक नही 50 से भी ज्यादा बीमारियों का बन जाएंगा काल!

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें। 

Published by

Recent Posts

Republic Day 2026 Delhi Weather: दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा मौसम का हाल, फटाफट नोट कर लें IMD की ताजा भविष्यवाणी

Republic Day 2026 Delhi Weather: इस सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलेगा. इसके चलते…

January 20, 2026

Shankaracharya Rules: भारत में क्या है शंकराचार्य का नियम, आखिर क्या है अविमुक्तेश्वरानंद का ताजा विवाद?

Shankaracharya rules: प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन में विवाद, पालकी…

January 20, 2026

Noida News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, बिल्डर अभय को किया गया गिरफ्तार

Yuvraj Mehta death: ग्रेटर नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के बाद प्रशासन ने बड़ा…

January 20, 2026