Categories: हेल्थ

क्या आप भी खाते है दही के साथ केला ? जानें इस कॉम्बिनेशन से क्या होगा आपके शरीर पर असर, सुन उड़ जाएंगे आपके होश!

Curd And Banana Side Effects:दही और केला दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन जब इन्हें साथ खाने की बात आती है, तो कई लोगों के मन में एक सवाल उठता है - क्या यह संयोजन शरीर के लिए सही है? आइए सरल भाषा में इसके फायदे और नुकसान जानते हैं।

Published by

Curd And Banana Side Effects: दही और केला दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर और सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन, जब इन्हें साथ खाने की बात आती है, तो अक्सर लोगों के मन में एक सवाल उठता है – क्या यह संयोजन शरीर के लिए सही है।आयुर्वेद की मानें तो, दही की तासीर ठंडी होती है और केले की भारी, जिससे पाचन संबंधी समस्या हो जाती है। लेकिन, अगर आपका पाचन शक्ति सही है, तो यह संयोजन नुकसानदायक नहीं होता है। हम आपको बताएंगे कि दही और केला एक साथ खाने के क्या फायदे होते हैं, किन परिस्थितियों में इसे खाने से बचना चाहिए और इसे सही तरीके से कैसे खाना चाहिए।

दही और केला को साथ मे खाने से क्या होगा?

ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत: केला कार्बोहाइड्रेट और प्राकृतिक शर्करा से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। दही में प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

पाचन में सहायक: दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। केला फाइबर से भरपूर होता है, जो कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है।

वजन नियंत्रित करने में सहायक: यह मिश्रण पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती। वजन कम करने की चाह रखने वालों के लिए यह एक अच्छा नाश्ता हो सकता है।

हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभदायक: केला पोटेशियम का अच्छा स्रोत है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करता है। दही में कैल्शियम होता है, जो हृदय और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

Related Post

सुबह खाली पेट पी लें इस 1 मसाले का पानी, इन 5 समस्याओं का जड़ से हो जाएगा सफाया,फायदे जान चौंक उठेंगे आप


दही और केला एक साथ खाने के नुकसान


प्रभाव में अंतर: आयुर्वेद के अनुसार, केले और दही की तासीर अलग-अलग होती है, केला भारी होता है और दही ठंडा। कुछ लोगों को इस मिश्रण को पचाने में कठिनाई हो सकती है।

सर्दी-खांसी में हानिकारक: अगर आपको साइनस, सर्दी-जुकाम या खांसी की समस्या है, तो इस मिश्रण से बचना चाहिए क्योंकि दोनों की तासीर ठंडी मानी जाती है।

पाचन शक्ति कमजोर होने पर सावधानी जरूरी: कमजोर पाचन शक्ति वाले लोगों को यह मिश्रण भारी लग सकता है। ऐसे में इसका सेवन सीमित मात्रा में करना ही बेहतर है।

दही में मिलाकर खाना शुरू कर दें ये 2 चीज, कुछ ही दिनों में Vitamin B12 की कमी हो जाएंगी दूर, नहीं पड़ेगी डॉक्टर की…

कब और कैसे खाना होता है सही?

  • सुबह या दोपहर में खाना बेहतर है।
  • ताज़ा दही होनी चाहिए और केला भी अच्छी तरह से पका हुआ चाहिए।
  • शुरुआत में हमे हमेशा कम मात्रा में ही खाना चाहिए।
  • अगर आपको कोई भी समस्या हो, तो डॉक्टर से ज़रूर सलाह लें लें।

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें। 

Published by

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026