Categories: हेल्थ

पेट दर्द, कब्ज और गैस से है परेशान? ये 3 नेचुरल चीजें करेगी आपके पेट को पूरी तरह से साफ, जान लें इस्तेमाल का तरीका

Pet Saaf Karne Ke Upay: इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी के वजह से लोगों का खान-पान गलत होते जा रहा है जिसके वजह से पेट की समस्याएँ आम होती जा रही हैं। ज्यादातर लोग तो ऐसे है जो हर दिन पेट दर्द, कब्ज़, गैस और अपच की समस्या से परेशान रहते हैं। और  पेट साफ़ करने के लिए घरेलू नुस्खे काफ़ी कारगर माने जाते हैं।

Published by

Pet Saaf Karne Ke Upay: इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी के वजह से लोगों का खान-पान गलत होते जा रहा है जिसके वजह से पेट की समस्याएँ आम होती जा रही हैं। ज्यादातर लोग तो ऐसे है जो हर दिन पेट दर्द, कब्ज़, गैस और अपच की समस्या से परेशान रहते हैं। और  पेट साफ़ करने के लिए घरेलू नुस्खे काफ़ी कारगर माने जाते हैं। कुछ प्राकृतिक चीज़ें हैं जो बिना किसी दवा के पेट को अंदर से साफ़ करती हैं और पाचन शक्ति को मज़बूत बनाती हैं। यहाँ हम आपको ऐसी ही 3 प्राकृतिक चीज़ों के बारे में बता रहे हैं जो पेट साफ़ करने में बेहद कारगर हैं। इससे पेट में गंदगी जमा नहीं होती और पेट रोज़ाना आसानी से साफ़ होने लगता है।

पेट कैसे साफ़ करें? पेट की गंदगी साफ़ करने के घरेलू नुस्खे

साइलियम

साइलियम में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो आंतों को साफ़ करता है और कब्ज़ की समस्या को दूर करता है।

कैसे करना है इस्तेमाल:

रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध या पानी में 1-2 चम्मच साइलियम मिलाएँ।

इसे तुरंत पी लें और इसके बाद कुछ न खाएं।

इसे रोज़ाना पीने से पेट साफ़ रहेगा।

दही में मिलाकर खाना शुरू कर दें ये 2 चीज, कुछ ही दिनों में Vitamin B12 की कमी हो जाएंगी दूर, नहीं पड़ेगी डॉक्टर की…

सावधानी:

इसे ज़्यादा मात्रा में न लें, वरना इसका उल्टा असर हो सकता है।

खूब पानी पीना ज़रूरी है, वरना सूजन आ सकती है।

गुनगुना नींबू पानी

नींबू पानी शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है यानी शरीर से गंदगी बाहर निकालता है। यह पेट की गंदगी साफ़ करता है और गैस, एसिडिटी और कब्ज़ की समस्या को दूर करता है।

कैसे करना है इस्तेमाल :

सुबह के समय खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ ले।

आपका मन करे तो इसमें थोड़ा सा शहद मिला सकते हैं।

इसे रोज़ सुबह पीने से पेट हल्का और साफ़ रहता है।

Related Post

सावधानी:

अगर आपको एसिडिटी या अल्सर है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

सुबह खाली पेट खाना शुरू कर दें तुलसी के पत्ते, एक नही 50 से भी ज्यादा बीमारियों का बन जाएंगा काल!

त्रिफला चूर्ण

त्रिफला चूर्ण आयुर्वेद की एक बेहद असरदार औषधि है। यह हरड़, बहेड़ा और आंवला से बनता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है, कब्ज दूर करता है और आंतों को साफ करता है।

उपयोग विधि:

रात मे सोने से पहले लगभग आधा चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ पी लें।

कुछ दिनों तक लगातार सेवन करने से पेट की सारी गंदगी बाहर निकल जाती है।

सावधानी:

इसे अधिक मात्रा में न लें, अन्यथा दस्त हो सकते हैं।

गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

अगर आप चाहते हैं कि आपका पेट हमेशा साफ रहे, तो इन 3 प्राकृतिक चीजों को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। कब्ज, गैस या पेट दर्द की शिकायत नहीं रहेगी। ये सभी उपाय सस्ते, आसान और बिना किसी दुष्प्रभाव के हैं। ध्यान रखें – अच्छा पाचन अच्छे स्वास्थ्य की पहली सीढ़ी है।

शहद के साथ मिलाकर खा लें ये काली चीज,कुछ ही दिनों में पाचन तंत्र हो जाएगा मज़बूत, फायदे जान रह जाएंगे दंग

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें। 

Published by

Recent Posts

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026