Categories: हेल्थ

Prayagraj: झपकी में निगला नक़ली दाँत, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरो ने किया चमत्कार

Published by Ananya verma

Prayagraj: एक 60 वर्षीय महिला की जान नकली दांत के कारण गंभीर खतरे में पड़ गई थी। घटना तब हुई जब महिला खाना खाते समय अपने नकली दांत को निगल गई। यह दांत उनकी खाने की नली (esophagus) में फंस गया और उन्हें सांस लेने में कठिनाई, तेज दर्द और बार-बार उल्टी जैसी गंभीर समस्याएं होने लगीं। परिवार ने तुरंत महिला को नारायण स्वरूप अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एंडोस्कोपी की योजना बनाई। लगभग एक घंटे के ऑपरेशन में टीम ने मेहनत और सावधानी के साथ महिला की नली से नकली दांत को सुरक्षित बाहर निकाला। इस ऑपरेशन में एडवांस्ड लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. राजीव सिंह, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. आकाश शाह, डॉ. अवनीश तिवारी और डॉ. शिवांशु शामिल थे। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और महिला अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।

डॉ. राजीव सिंह ने इस घटना को लेकर लोगों को एक जरूरी संदेश भी दिया। उन्होंने कहा, “नकली दांत लगाने के बाद उनकी सही फिटिंग और जांच बहुत जरूरी है। अगर दांत ढीले लगें या खाने-पीने में परेशानी हो तो तुरंत दंत के ड़ाॅक्टर से संपर्क करें। किसी भी आपात स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपायों पर भरोसा न करें, बल्कि तुरंत बड़े अस्पताल में इलाज कराएं।”

Related Post

इस घटना ने एक बार फिर याद दिलाया कि नकली दांतों के इस्तेमाल में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती है। छोटे दिखने वाले उपाय, जैसे ढीले दांत को नजरअंदाज करना या घरेलू तरीके अपनाना, जान के लिए खतरा बन सकते हैं। इसलिए, नकली दांत लगाने वाले लोगों को समय-समय पर जांच कराते रहना चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए।

यह मामला यह भी दिखाता है कि समय पर और सही इलाज कितना जरूरी है। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, उनकी कुशलता और आधुनिक तकनीक जैसे एंडोस्कोपी ने महिला की जान बचाई। यह घटना सभी के लिए चेतावनी है कि स्वास्थ्य से खिलवाड़ कभी नहीं करना चाहिए।

Ananya verma

Recent Posts

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026

Petrol Diesel Price: क्या सच में पेट्रोल पंप पर लगने वाली है लंबी लाइन? वायरल वीडियो से मची अफरा-तफरी!

Iran Israel War: सोशल मीडिया पर वायरल एक इंस्टाग्राम रील के माध्यम से यह दावा…

March 7, 2026