Porn Addiction Effect : पोर्न का नशा उतार देगा आपकी मर्दानगी! सेक्स लाइफ पर मंडरा रहा है खतरा

Porn addiction : आजकल लोगों में पोर्न देखना एक आम बात हो गई है. पोर्न कंटेंट आपको भले ही कुछ समय के लिए सुख दे सकता है लेकिन यह मर्दानगी के लिए एक बड़ा खतरा है

Porn addiction: आज का समय इंटरनेट का है। सिर्फ एक क्लिक करने से हजारों पोर्न वीडियोज हमारे सामने आ जाते हैं। शुरुआत में लोग इसे एंटरटेनमेंट या स्ट्रेस दूर करने के लिए देखते हैं, लेकिन पोर्न देखने की आदत अगर लत में बदल जाए, तो ये ना केवल आपकी सेक्स लाइफ को कमजोर कर सकता है, बल्कि आपके रिश्तों में भी खटापन डाल देती है। पोर्न से हमें भले ही कुछ समय के लिए सुख मिलता हो, लेकिन इसका असर लंबे समय तक रहता है। कई रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी हैं कि पोर्न की लत इंसान के सेक्स पावर को बर्बाद कर देती है।

पोर्न देखने से होता है दिमाग पर बुरा असर

लगातार पोर्न देखने से हमारे दिमाग का बैलेंस बिगड़ जाता है। रिसर्च बताती है कि इसकी वजह से दिमाग में ग्रे मैटर कम होने लगता है। ग्रे मैटर दिमाग का वही हिस्सा है जो आपके सोचने, समझने की क्षमता को मजबूत बनाता है।

काम में मन न लगना

जिन्हें पोर्न की आदत होती है, उनके दिमाग में हर समय वही तस्वीरें और वीडियो घूमते रहते हैं। और उनका पढ़ाई, ऑफिस वर्क या किसी भी जिम्मेदारी में मन नहीं लगता।

सेक्सुअल परफॉरमेंस एंग्जायटी

पोर्न देखने के वजह से इंसान रिश्तों आत्मविश्वास खो देता है। जब वास्तविक सेक्स की बारी आती है तो दिमाग परफॉरमेंस की चिंता में उलझा रहता है इससे कपल्स के बीच दूरिया भी बढ़ने लगती हैं।

रिश्तों में जबरदस्ती

लंबे समय तक पोर्न देखने से पुरुषों के दिमाग में सेक्स को लेकर एक आक्रामक धारणा बनने लगती है। कई बार इसकी वजह से पुरुष अपनी पार्टनर पर भी जबरदस्ती करने लगते हैं।

पोर्न से छुटकारा पाने के तरीके

1. पोर्न के सभी सोर्सेज को खत्म करें

Related Post

पोर्न से दूरी बनाने का सबसे पहला कदम है इसके सारे स्रोतों को हमेशा के लिए मिटा देना। आपके पास सेव की हुई पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, मोबाइल फाइल्स या पोर्न ऐप्स हैं तो तुरंत डिलीट कर दें।

2. अकेलेपन से बचें

पोर्न देखने की सबसे बड़ी वजह है अकेलापन और खाली समय। जितना आप अकेले रहेंगे, उतना ही मन फिर से इसे देखने की तरफ भागेगा। इसलिए खुद को ज्यादा से ज्यादा बिजी रखें। परिवार के साथ वक्त बिताएं, दोस्तों से मिलें।

3. मोबाइल और इंटरनेट पर कंट्रोल

जरूरत से ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल न करें। बेवजह इंटरनेट पर सर्फिंग से बचें और अगर जरूरी हो तो मोबाइल में पैरेंटल कंट्रोल ऐप्स या साइट ब्लॉकर इस्तेमाल करें।

4. खुद कि पर्सनालिटी पर ध्यान दें

जब आप अपनी पर्सनालिटी और लाइफस्टाइल को फिट रखेंगें तो पोर्न देखने का ख्याल धीरे-धीरे दिमाग से निकल जाएगा। रोजाना एक्सरसाइज और अच्छी किताबें पढ़ें इससे भी पोर्न जैसी चीजों से मन लगने लगेंगी।

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti Narayan Singh

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026