Categories: हेल्थ

क्या शादी के बाद हस्तमैथुन से पार्टनर को फर्क पड़ता है? सच जान लें वरना बढ़ सकती है परेशानी

शादी से पहले लड़कों में हस्तमैथुन करना आम बात है और इसे यौन जरूरतों को पूरा करने का सामान्य तरीका माना जाता है. लेकिन शादी के बाद सवाल उठता है – जब पार्टनर मौजूद है तो क्या अब भी मास्टरबेशन करना सही है? आइए जानतें हैं.

शादी से पहले लड़कों का हस्तमैथुन  (masturbation)करना आम बात है. ज़्यादातर युवक इसे अपनी सेक्सुअल जरूरतों को पूरा करने का आसान तरीका मानते हैं. एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि मास्टरबेशन यौन संतुष्टि पाने का एक सामान्य और सरल साधन है.लेकिन शादी के बाद तस्वीर बदल जाती है. अब आपके पास पार्टनर मौजूद है, ऐसे में सवाल उठता है – क्या शादी के बाद हस्तमैथुन (masturbation)करना ठीक है? या ये आपकी मैरिड लाइफ के लिए खतरे की घंटी हो सकता है? सेक्सोलॉजिस्ट इस पर साफ कहते हैं कि हस्तमैथुन (masturbation)करना बुनियादी तौर पर गलत नहीं है. लेकिन शादी के बाद अगर इसकी आदत छुपकर जारी रहती है, तो ये रिश्ते में दूरी और असंतोष का कारण बन सकती है.

पार्टनर से दूर रहना

अगर आप लंबे समय तक पार्टनर से अलग रहते हैं, जैसे काम या दूरी की वजह से, तो ऐसे हालात में कभी-कभार मास्टरबेशन (masturbation)करना सामान्य है. कई कपल फोन सेक्स या अन्य तरीकों से कनेक्ट रहते हैं और फिर हस्तमैथुन से संतुष्टि पाते हैं. यह रिश्ते को बनाए रखने का एक हेल्दी तरीका भी हो सकता है.

सेक्स के बाद भी मास्टरबेशन (masturbation) करना

कई पुरुषों की आदत होती है कि पत्नी के साथ सेक्स करने के बाद भी वे अकेले जाकर हस्तमैथुन (masturbation) करते हैं. डॉ. के अनुसार, यह एक चेतावनी का संकेत है. ऐसा तब होता है जब व्यक्ति बैचलर लाइफ में बार-बार मास्टरबेशन (masturbation)करने की वजह से इसकी लत का शिकार हो चुका हो.शादी के शुरुआती दिनों में यह फर्क समझ नहीं आता, लेकिन समय के साथ पुरुष को पार्टनर से उतनी संतुष्टि नहीं मिलती और वह दोबारा मास्टरबेशन (masturbation)का सहारा लेने लगता है.

Related Post

पार्टनर से असंतोष

एक और बड़ा कारण है पार्टनर से खुश न होना. अगर रिश्ते में तालमेल या यौन संतुष्टि की कमी है, तो कई पुरुष मास्टरबेशन (masturbation) का रास्ता चुनते हैं. लेकिन यह स्थिति रिश्ते के लिए खतरनाक है. बेहतर यही होगा कि पार्टनर से खुलकर बात करें और असली कारण को दूर करने की कोशिश करें.

कभी-कभार या आदत

डॉ. के अनुसार, अगर कोई पुरुष साल में कुछ ही बार, या बहुत ही कम मौकों पर सेक्स के बाद मास्टरबेशन (masturbation)करता है तो यह चिंता की बात नहीं है. लेकिन अगर यह आदत बन जाए और हर बार सेक्स के बाद भी हस्तमैथुन करने की जरूरत पड़े, तो यह आपकी शादीशुदा सेक्स लाइफ को कमजोर कर सकता है.

Shivashakti Narayan Singh

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026