Categories: हेल्थ

Karwa Chauth 2025: डायबिटीज के मरीज करवा चौथ का व्रत रख सकते हैं? जानें कितना सेफ है

Diabeteic Karwa Chauth Fasting: डायबिटीज से जूझ रही महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत रखना कितना सुरक्षित है? ये सवाल इस वक्त तमाम महिलाओं के मन में चल रहा होगा. तो चलिए जानते हैं इसका जवाब.

Published by Shraddha Pandey

Fasting with Diabetes Karwa Chauth: करवा चौथ का व्रत हर साल सुहागन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है. सूर्योदय से लेकर चांद निकलने तक पानी की एक बूंद तक न पीना और पूरा दिन अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए बिताना, इस व्रत को और भी पावन बना देता है. लेकिन, जिन महिलाओं को डायबिटीज है, उनके लिए यह व्रत चुनौती से कम नहीं. लंबे समय तक भूखे-प्यासे रहना ब्लड शुगर लेवल को बिगाड़ सकता है, जिससे चक्कर आना, कमजोरी या यहां तक कि गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं.

तो क्या डायबिटिक महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं? इसका जवाब है हां, लेकिन कुछ खास सावधानियों के साथ.

व्रत से पहले (सर्गी टाइम) क्या करें?

• डॉक्टर से सलाह जरूर लें- बिना सलाह के दवाइयों या इंसुलिन की डोज़ बदलना खतरनाक हो सकता है.

• लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले कॉम्प्लेक्स कार्ब्स खाएं- जैसे ओट्स, ब्राउन ब्रेड, मल्टीग्रेन रोटी या क्विनोआ.

• प्रोटीन और फाइबर शामिल करें- दही, पनीर, दूध, सूखे मेवे और दालें तृप्ति और ऊर्जा बनाए रखते हैं.

• भरपूर पानी पिएं- ताकि दिनभर डिहाइड्रेशन न हो.

• कॉफी-चाय और तैलीय चीज़ों से बचें- ये प्यास और थकान बढ़ाते हैं.

व्रत के दौरान क्या ध्यान रखें?

Related Post

• ब्लड शुगर मॉनिटर करें- कम से कम दो बार शुगर लेवल ज़रूर चेक करें.

• लक्षणों को नज़रअंदाज न करें- कमजोरी, चक्कर, पसीना या ज्यादा प्यास लगने पर तुरंत व्रत तोड़ें.

• जरूरत पड़ने पर फास्ट तोड़ें- अगर शुगर 70 mg/dL से नीचे या 300 mg/dL से ऊपर जाती है, तो सेहत को प्राथमिकता दें.

• आराम करें- भारी काम या व्यायाम से बचें, क्योंकि इससे शुगर लेवल गिर सकता है.

व्रत तोड़ते समय (चंद्र दर्शन के बाद)

• धीरे-धीरे शुरुआत करें- सबसे पहले नारियल पानी या बिना शक्कर वाला जूस लें.

• भारी और तैलीय भोजन से बचें- मिठाइयां और तली चीज़ें शुगर लेवल तुरंत बढ़ा सकती हैं.

• हल्का और संतुलित भोजन करें- जैसे खिचड़ी, दाल-चपाती और सब्जियां.

• छोटी-छोटी मात्रा में खाएं- ताकि पाचन सही रहे और ब्लड शुगर अचानक न बढ़े.

Shraddha Pandey

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026