Categories: हेल्थ

क्या रोजाना सेक्स करने से खत्म हो जाते हैं स्पर्म काउंट? जानें पुरुषों की फर्टिलिटी से जुड़ी सच्चाई

Male Sexual Problem: आज के समय में हमारे खानपान का सीधा असर हमारी सेक्स क्षमता और स्पर्म काउंट पर पड़ता है, खासकर पुरुषों के लिए डाइट बहुत मायने रखती है.आइए जानतें हैं इसके बारे में.

Male Sperm Quality: पुरुषों के वीर्य में मौजूद शुक्राणुओं (Sperm) की कमी ही उनकी साथी के गर्भवती होने की संभावना को कम करती है. सेक्स इंसानी जीवन का अहम हिस्सा है और बच्चे का जन्म भी सेक्सुअल इंटरकोर्स के जरिए ही संभव होता है. पुरुष के स्पर्म का महत्व इसलिए ज्यादा है क्योंकि यही फीमेल एग से मिलकर गर्भधारण की प्रक्रिया पूरी करते हैं. लेकिन बदलती जीवनशैली और स्वास्थ्य कारणों से आजकल कई पुरुषों की प्रजनन क्षमता (Fertility) कमजोर हो रही है, जिससे गर्भधारण में कठिनाई आती है. बहुत सारे लोग यह मानतें हैं कि रोजाना शारीरिक संबंध बनाने से पुरुषों का स्पर्म काउंट घटता है और सेक्स से वीर्य कमजोर हो जाता है, स्पर्म काउंट घट जाता है व थकान या कमजोरी जैसी दिक्कतें आती हैं. लेकिन यह पूरी तरह गलत है.

प्रजनन क्षमता पर असर

हमारे शरीर को नए स्पर्म बनाने के लिए 24 से 36 घंटे का समय चाहिए होता है. लगातार इंटरकोर्स करने से भले ही थोड़े समय के लिए स्पर्म काउंट कम हो, लेकिन बाद में बनने वाले स्पर्म प्रजनन क्षमता को बढ़ाने वाले होते हैं. यही वजह है कि बार-बार संबंध बनाने से गर्भधारण की संभावना कम नहीं बल्कि बढ़ सकती है.

लंबे समय तक स्पर्म स्टोर करना नुकसानदायक

अगर आप शरीर में स्पर्म ज्यादा दिनों तक स्टोर रहते हैं, तो उनकी गुणवत्ता (Quality) घट सकती है और फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार, बहुत कम स्खलन (Infrequent Ejaculation) पुरुषों में बांझपन का खतरा बढ़ा सकता है. एक स्वस्थ पुरुष अधिकतम 7 दिन तक बिना स्खलित हुए रह सकता है.

Related Post

कितने दिनों में करें सेक्स ?

हर 2–3 दिन में शारीरिक संबंध बनाना सबसे फायदेमंद माना जाता है. इस दौरान बनने वाले स्पर्म ज्यादा स्वस्थ और सक्रिय होते हैं, जिससे महिला साथी के गर्भवती होने की संभावना काफी बढ़ जाती है.

डीएनए और स्वास्थ्य पर प्रभाव

लंबे समय तक शरीर में स्पर्म रुकने से डीएनए को भी नुकसान पहुंच सकता है. स्पर्म तापमान और वातावरण के प्रति बेहद संवेदनशील होते हैं. ज्यादा देर तक स्टोर रहने के बाद उनकी गतिशीलता (Motility) और स्वास्थ्य प्रभावित हो जाता है, जिससे पुरुषों में नपुंसकता (Impotency) का खतरा भी बढ़ सकता है.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti Narayan Singh

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026