Categories: हेल्थ

आंतों को मजबूत बनाने के 5 आसान घरेलू उपाय, अगर कर लिया ये काम तो सुपरफास्ट तरीके से होगा गट हेल्थ में सुधार

Gut Health Remedies:आजकल लोग को ज़्यादा पेट की प्रोब्लेम्स हो रही है। जैसे गैस, कब्ज, भारीपन और थकान। यह सब शुरू होती है हमारे गट हेल्थ से। अगर आपकी आंतें ठीक से काम कर रही हो, तो आपको थकान कम महसूस होती है और शरीर मे एनर्जी बनी रहती है और मूड भी फ्रेश रहता है।

Published by

Gut Health Remedies:आजकल लोग को ज़्यादा पेट की प्रोब्लेम्स हो रही है। जैसे गैस, कब्ज, भारीपन और थकान। यह सब शुरू होती है हमारे गट हेल्थ से। अगर आपकी आंतें ठीक से काम कर रही हो, तो आपको थकान कम महसूस होती है और शरीर मे एनर्जी बनी रहती है और मूड भी फ्रेश रहता है। लेकिन ऐसे कई बार हम अपना सही डाइट लेना ही भूल ही जाते है और गलत डाइट लेते है जो की हमारी आंतें के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं होता है 

आइए जानते है 5 घरेलु उपाय जो आपकी गट को स्ट्रांग बनाता है और हेल्थी भी रखता है।

दही और छाछ

अगर आप रोज़ एक कटोरी दही या एक गिलास छाछ खाना खाने के बाद लेते हैं तो पेट के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जो हमारे पेट में जाकर पाचन को ठीक करते हैं। दही और छाछ दोनों ही पेट को ठंडक देते हैं और गैस, जलन जैसी दिक्कतों से राहत दिलाते हैं। अगर छाछ में थोड़ा काला नमक या जीरा डाल लिया जाए तो उसका असर और भी अच्छा हो जाता है। इसे रोज़ खाने के साथ शामिल करना चाहिए।

सौंफ और जीरे का पानी

रात में एक गिलास पानी में आधा चम्मच सौंफ और आधा चम्मच जीरा भिगो दीजिए। सुबह उस पानी को उबाल लें और हल्का गुनगुना छानकर खाली पेट पी लें। ये बहुत ही आसान नुस्खा है जो पेट की जलन, गैस और भारीपन जैसी परेशानियों से आराम देता है। इसको रोज़ पीने से पेट साफ रहता है और अंदर हल्कापन महसूस होता है। यह पाचन तंत्र को सही करता है।

Weight Loss करने के लिए आज से ही ब्रेकफास्ट में खाएं ये 6 सुपरफूड्स, बस कुछ ही दिनों मे घटने लगेगा वजन

फाइबर वाली चीजें

अगर पेट को ठीक रखना है तो हर दिन खाने में फाइबर वाली चीजें ज़रूर खानी चाहिए। जैसे कि हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, दलिया, ओट्स, चना, और गेहूं या ज्वार जैसे साबुत अनाज। फाइबर पेट को साफ करता है, मल को नरम बनाता है और कब्ज से छुटकारा दिलाता है। इससे गैस और पेट फूलने की दिक्कत भी नहीं होती। शरीर हल्का लगता है और थकान भी कम होती है।

Related Post

केला और पपीता

अगर आपको सुबह-सुबह नाश्ते में कुछ हल्का और सेहतमंद खाना है तो पका हुआ केला या पपीता बहुत अच्छा ऑप्शन है। इन दोनों फलों में ऐसे एंजाइम होते हैं जो खाना जल्दी पचाते हैं और पेट में जमा खराब चीजों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। रोज़ सुबह ये खाने से ना सिर्फ कब्ज दूर होती है बल्कि पेट भी बिल्कुल साफ रहता है और मन भी हल्का लगता है।

सुबह खाली पेट इन 3 लोगों ने कर लिया अंजीर के पानी का सेवन, शरीर को मिलेंगे ऐसे फायदे जो सोचा तक ना होगा

त्रिफला चूर्ण

त्रिफला एक बहुत पुरानी और असरदार आयुर्वेदिक चीज़ है, जो हरड़, बहेड़ा और आंवला से मिलकर बनती है। इसका सबसे अच्छा फायदा तब मिलता है जब इसे रात को सोने से पहले एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ लिया जाए। इससे सुबह पेट अच्छे से साफ होता है, कब्ज नहीं होती और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। इसे रोज़ लेना शुरू कर दें तो धीरे-धीरे शरीर भी हल्का लगेगा और पेट की कई पुरानी दिक्कतें दूर हो जाएंगी।

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें। 

Published by

Recent Posts

Pakistan Airstrike Afghanistan: एयरस्ट्राइक से दहला काबुल! अस्पताल पर हमले में 400 की मौत, तालिबान ने पाकिस्तान पर लगाया इल्जाम

Pakistan Afghanistan Conflict: अफगानिस्तान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है.…

March 17, 2026

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026