Hair care routine: ये हरी-हरी पत्तियां बालों का टूटना कर सकती हैं कम…हेयर फॉल के लिए वरदान साबित होगा ये उपाय, आज ही से करें शुरू, चुटकियों में खत्म होगी सारी परेशानी

Hair care routine: आजकल बालों का झड़ना एक आम समस्या हो गई है। मोरिंग की पत्तियां और करी पत्ता बाल झड़ने को रोकने का बेहतरीन घरेलू उपाय है। इससे बालों में काफी ग्रोथ होती है। साथ ही बालों को जड़ों से मजबूती भी देता है।

Published by Preeti Rajput

​​Hair care routine: आजकल बालों का झड़ना आम समस्या होती जारी है। इस समस्या से हर कोई परेशान रहता है। हेयर लॉस की समस्‍या से निपटने के लिए आप घर में ही मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसी ही दो आयुर्वेदिक चीज है करी पत्ते और  मोरिंगा का पत्‍ती। यह बालों को जड़ से मजबूत करने में मदद करती है। करी पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन और आयरन काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। वहीं मोरिंगा भी विटामिन सी और कैल्सियम से भरपूर होता है। यह आपके बालों को लंबे और घने करने में मदद करता है। 

नारियल तेल में मिलाकर लगाएं करी पत्ता

नारियल तेल और करी पत्ते को मिलाकर आप हेयर टॉनिक तैयार कर सकते हैँ। नारियल तेल में फैटी एसिड्स पाया जाता है। जो बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। सबसे पहले एख कटोरी में नारियल तेल निकाले और उसमें करी पत्ते डाल दें। इस हल्की आंच पर पका लें। फिर इसे ठंडा कर बालों में लगा लें। 

प्याज का रस

प्याज को घिसकर उसका रस निकाल ले। फिर करी पत्ते का पेस्ट इसमें मिलाएं और हेयर मास्क तैयार कर लें। मास्क को बालों पर 40 से 50 मिनट तक लगाकर रखें। उसके बाद बालों को अच्छे से धो लें। यह आपके बालों को लंबा और घना बनाने में मदद करेगा। 

Agarbatti Jalane Ke Nuksan: सिगरेट से भी ज्यादा जहरीली है अगरबत्ती, सुबह शाम कैंसर को दे रही बुलावा, सच जान मुंह को आ जाएगा दिल!

Related Post

करी पत्ते और दही का पेस्ट

हेयर मास्क बनाने के लिए आप करी पत्ते और दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। थोड़ी से दही में करी पत्ते का पेस्ट बनाकर लगा लें। सिर पर एक घंटा लगाने के बाद इसे धोकर हटा लें। इस हेयर मास्क को लगाने से आपके बाल टूटना बंद हो जाएंगे। 

मोरिंगा की पत्‍ती का बनाएं पेस्ट

मोरिंगा की पत्तियों में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह स्‍कैल्‍प को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसमें फैटी एसिड भी पाया जाता है। इसके साथ ही इसकी पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा-3, फैटी एसिड से भरपूर होती है। यह बालों को बढ़ाने में काफी मददगार हैं। 

छोटा सा मसाला, बड़े-बड़े फायदे… सुबह उठकर खाली पेट पानी में उबालकर लें ये 1 चीज, 50 बीमारियों का बन जाता है काल

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026