Categories: हेल्थ

बासी मुंह खाना शुरू कर दे भीगे हुए किशमिश, करेगा ऐसा जादू 50 से भी ज्यादा बीमारियों का बन जाएगा काल! फायदे सुन रह जाएंगे दंग

Soaked Raisins Benefits: किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो दिखने में छोटा होने के बावजूद सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप रोज़ रात को किशमिश को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करते हैं, तो यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुँचा सकता है। आइए जानते हैं रोज़ सुबह भीगी हुई किशमिश खाने के क्या-क्या फायदे हैं।

Published by

Soaked Raisins Benefits: किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो दिखने में छोटा होने के बावजूद सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आमतौर पर इसे मिठाइयों और व्यंजनों में डाला जाता है, लेकिन अगर इसे सही तरीके से खाया जाए, तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। आयुर्वेद में भी बताया गया है कि किशमिश को सीधे खाने की बजाय पानी में भिगोकर खाना बेहतर होता है। अगर आप रोज़ रात को किशमिश को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करते हैं, तो यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुँचा सकता है। आइए जानते हैं रोज़ सुबह भीगी हुई किशमिश खाने के क्या-क्या फायदे हैं।

किशमिश के फायदे इस प्रकार हैं-

एनीमिया दूर करता है:

किशमिश में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। रोज़ सुबह भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। यह एनीमिया से बीमारी से जुझ रहे लोगों के बेहद ही फायदेमंद होता है।

शरीर की सफाई

भीगी हुई किशमिश का सेवन करने से शरीर में जमा गंदगी बाहर निकल जाती है। यह एक प्राकृतिक डिटॉक्स की तरह काम करता है। यह लिवर की भी सफाई करता है, जिससे त्वचा में निखार आता है और पेट हल्का महसूस होता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करता है

किशमिश में मौजूद विटामिन और मिनरल्स रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं। रोज़ाना इसका सेवन करने से सर्दी-ज़ुकाम और वायरल जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

Impact Of Stress : टेंशन में हो सकता है ब्रेन ब्लास्ट! हर वक्त चिंता में डूबे रहने से दिमाग पर पड़ता है गहरा असर, जानें…

सीने की जलन और गैस से राहत

किशमिश की तासीर गर्म होती है, लेकिन जब इसे भिगोकर खाया जाता है, तो शरीर पर इसकी तासीर ठंडी होती है। इससे सीने की जलन, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

Related Post

हड्डियों को मज़बूत बनाता है

किशमिश में बोरॉन और कैल्शियम दोनों होते हैं, जो हड्डियों को मज़बूत बनाने में मदद करते हैं। बढ़ती उम्र में हड्डियों को मज़बूत बनाए रखने का यह एक आसान और कारगर तरीका है।

बारिश आते ही फ्रिज में नमक की कटोरी क्यों रखने लगते है लोग ? सालों से इस्तेमाल कर रहे लोगों को भी नही पता इसके पीछे की वजह,जानें बरसात में क्यों है जरूरी?

त्वचा और हृदय का ख्याल रखें

 किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इससे न सिर्फ़ हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि त्वचा पर भी अच्छा असर पड़ता है।

Disclaimer: इनखबर इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें। 

Published by

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026