Categories: हेल्थ

खूब मजे से खाएं जा रहे है दही? तो खाने से पहले जान लें इसका सही तरीका, वरना अस्पताल पहुचंने मे नहीं लगेगी देर!

Disadvantages of Eating Curd: दही न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी12 और अच्छे बैक्टीरिया शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।

Published by

Disadvantages of Eating Curd: दही न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी12 और अच्छे बैक्टीरिया शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने, हड्डियों को मजबूत बनाने और इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसके बावजूद लोग दही खाते समय अक्सर ऐसी गलतियां कर देते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

रात में दही न खाएं

विशेषज्ञों के अनुसार, रात में दही खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। रात में दही खाने से सर्दी, भारीपन और कफ की समस्या हो सकती है।

रोजाना सोने से ठीक 30 मिनट पहले दूध मे मिलाकर पी लें ये 1 चीज, इन 5 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं!

ज्यादा खट्टा या बासी दही खाने से बचें

इसके अलावा, ज्यादा खट्टा या बासी दही खाने से गैस, एसिडिटी और पेट खराब हो सकता है। ऐसे में हमेशा ताजा दही खाना बेहतर होता है। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ा नमक, भुना जीरा या चीनी मिला सकते हैं, हालांकि डायबिटीज के मरीजों को चीनी से बचना चाहिए।

नॉनवेज के साथ दही न खाएं

आयुर्वेद के अनुसार, दही को मछली या किसी भी नॉनवेज आइटम के साथ नहीं खाना चाहिए। इससे स्किन एलर्जी या पेट की समस्या हो सकती है।

Related Post

हार्ट अटैक आने से पहले शरीर के इन हिस्सों में दिखने लगते हैं ये लक्षण, वक्त से कर लें पहचान, तो ही बच सकती है आपकी जान

खाली पेट दही खाना भी गलत

खाली पेट दही खाना भी उचित नहीं है, क्योंकि इससे कुछ लोगों को सीने में जलन या एसिडिटी हो सकती है। दही को हमेशा खाने के साथ या बाद में खाना चाहिए।

दही कब और कैसे खाना चाहिए?

मौसम के हिसाब से दही खाने का तरीका भी बदलना चाहिए। गर्मी और बरसात में इसका सेवन फायदेमंद होता है, लेकिन सर्दियों में इसे सीमित मात्रा में और गर्म चीजों के साथ खाना चाहिए। दही को रायता, लस्सी, छाछ या कढ़ी के रूप में भी खाया जा सकता है। दही को खीरा, प्याज या सलाद के साथ खाना पाचन के लिए खास तौर पर फायदेमंद होता है।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Published by

Recent Posts

West Bengal Election: 182 सीटों पर किस्मत आजमाएगा ओवैसी-कबीर गठबंधन, बंगाल की राजनीति में बड़ा खेल!

West Bengal Assembly Election: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस बात की घोषणा की है…

March 23, 2026

Lakshmi Panchami 2026: लक्ष्मी पंचमी के दिन कर लें इस मंत्र का जाप, घर में कभी नहीं होगी इस चीज की कमी

Lakshmi Panchami 2026: आज 23 मार्च को लक्ष्मी पंचमी है. आज के दिन लोग अपना…

March 23, 2026