Categories: हेल्थ

Care Health Insurance : Blood Cancer मरीज पर 35 लाख का क्लेम, फिर भी बीमा कंपनी ने दिया धोखा

Care Health Insurance Fraud : केयर हेल्थ इंश्योरेंस ने 1 करोड़ की पॉलिसी होने के बावजूद ब्लड कैंसर मरीज का 35 लाख का कैशलेस क्लेम ठुकराया. जानिए कैसे बीमा कंपनियां जरूरत के वक्त कस्टमरों को निराश करती हैं.

Published by sanskritij jaipuria

Care Health Insurance Fraud : आजकल हेल्थ इंश्योरेंस हर किसी के लिए जरूरी हो गया है, ताकि अचानक आने वाले बड़े मेडिकल खर्चों से राहत मिल सके. लेकिन जब बीमा कंपनी खुद अपने वादों पर खरी न उतरे, तो मरीज और परिवार पर दोहरी मार पड़ती है. हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां केयर हेल्थ इंश्योरेंस ने ब्लड कैंसर से जूझ रहे एक मरीज का 35 लाख रुपये का कैशलेस क्लेम ये कहकर अस्वीकार कर दिया कि लायबिलिटी इस समय तय नहीं की जा सकती, कृपया रीइम्बर्समेंट के लिए क्लेम करें.

1 करोड़ की पॉलिसी, फिर भी मदद नहीं

मरीज के पास केयर हेल्थ इंश्योरेंस की पॉलिसी थी, जिसमें 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का कवरेज शामिल था. फिर भी कंपनी ने ये कहते हुए कैशलेस इलाज की अनुमति नहीं दी कि वे इस समय खर्च का अनुमान नहीं लगा सकते. सवाल ये उठता है कि अगर एक टॉप नेटवर्क अस्पताल जैसे मुंबई का कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज हो रहा है और डॉक्टर ने साफ कहा है कि इलाज के लिए कितनी रकम लगेगी, तो कंपनी कैसे कह सकती है कि खर्च तय नहीं किया जा सकता?

पहले छोटे क्लेम मंजूर, बड़ा क्लेम आया तो परेशानी

जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी कंपनी ने उसी अस्पताल से कुछ क्लेम मंजूर किए थे, हालांकि उनमें कुछ कटौती की गई थी. लेकिन जब ये बड़ा क्लेम आया, तब कंपनी ने सीधे कैशलेस इलाज से इनकार कर दिया. इससे मरीज और परिवार को न सिर्फ आर्थिक, बल्कि मानसिक तनाव भी झेलना पड़ा.

Related Post

A post shared by Ramsingh Yadav (@unbiased_ramsingh)

 ‘रीइम्बर्समेंट’ का मतलब क्या?

कंपनी ने कहा कि मरीज पहले खुद इलाज का पूरा खर्च उठाए, फिर बाद में दस्तावेज जमा कर रीइम्बर्समेंट का दावा करे. लेकिन हर कोई 35 लाख रुपये तुरंत नहीं जुटा सकता. अगर किसी के पास कैशलेस सुविधा वाला इंश्योरेंस है, तो उसका मकसद ही यही होता है कि अस्पताल के खर्च सीधे कंपनी दे, मरीज नहीं.

इस घटना से एक बात साफ होती है कि सिर्फ सस्ती पॉलिसी लेने से काम नहीं चलता. बीमा कंपनी का भरोसेमंद होना ज्यादा जरूरी है. केयर हेल्थ इंश्योरेंस जैसी कंपनियां कम प्रीमियम के नाम पर कस्टमरों को आकर्षित तो कर लेती हैं, लेकिन जब असली जरूरत पड़ती है, तो मदद करने में पीछे हट जाती हैं.

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026