Categories: हेल्थ

Colon Cleanse Tips: पेट और आंतों की गंदगी दूर करने का आसान उपाय, काला नमक देगा तुरंत राहत

Colon Cleanse Tips: हमारे आंतों की सफाई बहुत जरुरी है क्योंकि कई बार हमारी आंतों में सालों तक पुराना मल जमा रह जाता है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। यह मल धीरे-धीरे कई तरह की बीमारियों की जड़ बन सकता है। आइए जानतें हैं इसके बारे में..

Home Remedy for Colon Cleanse: यदि आपको भी अक्सर कब्ज की शिकायत रहती है, पेट पूरी तरह साफ नहीं होता, गैस बनने की समस्या बनी रहती है, हमेशा थकान और आलस्य महसूस होता है, और सांस या मुंह से बदबू आती है या शरीर पर दाने या मुंहासे निकलते हैं, तो ये सभी संकेत बताते हैं कि आपकी आंतें गंदी हो चुकी हैं और उनमें पुराना मल इकट्ठा होना शुरू हो गया है। आंतें हमारे पाचन तंत्र का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। लेकिन जब आंतें सही ढंग से कार्य नहीं कर पातीं, तो उनमें गंदगी जमा हो जाते हैं, जो समय के साथ गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती हैं।

कैसे करें आंतों की सफाई?

आजकल लोग बिना सोचे-समझे तरह-तरह के जंक फूड, और मसालेदार चीजों का सेवन ज्यादा करने लगे हैं। ये सीधे-सीधे आंतों को नुकसान पहुंचाती हैं और धीरे-धीरे उनमें गंदगी जमा होने लगती है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि अब किसी का ध्यान आंतों की सफाई पर नहीं जाता, जबकि पुराने समय में लोग प्राकृतिक तरीकों से आंतों को नियमित रूप से साफ करते थे। राजस्थान के मशहूर वैद्य जगदीश सुमन का मानना है कि यदि आप हजारों बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो आंतों की सफाई पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। वे एक बेहद आसान और घरेलू उपाय बताते हैं, जो आंतों में जमी गंदगी और पुराना मल जल्दी बाहर निकाल सकता है। यह नुस्खा इतना सरल है कि इसे घर पर कोई भी व्यक्ति अपना सकता है और कुछ ही दिनों में फर्क महसूस कर सकता है।

इस छोटे से उताय से करें आंतों को साफ

आंतों की सफाई करना हमारे पूरे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। जब आंतों में गंदगी और टॉक्सिन्स लंबे समय तक जमा रहते हैं, तो ये धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाने लगते हैं। नियमित रूप से आंतों की सफाई करने से यह गंदगी बाहर निकल जाती है और पाचन तंत्र हल्का व सक्रिय हो जाता है। इससे खाना आसानी से पचता है और शरीर को ज़रूरी पोषक तत्व पूरी तरह मिल पाते हैं।आंतें साफ रहने पर कब्ज जैसी आम समस्या से भी छुटकारा मिलता है। वैद्य के अनुसार इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं है। इसे तैयार करने के लिए बस दो चीजें चाहिए, एक गिलास गुनगुना पानी और एक चुटकी काला नमक। इतना ही काफी है आंतों की सफाई के लिए। जिसे कोई भी व्यक्ति घर पर बेहद आसानी से बना सकता है।

Related Post

कैसे तैयार करें इस नुस्खे को

इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको एक गिलास गुनगुना पानी लेना है। इसमें स्वाद के लिए केवल एक चुटकी काला नमक मिलाना है और इस पानी को सुबह खाली पेट धीरे-धीरे पीना चाहिए। यह सरल सा उपाय आंतों में जमा गंदगी और पुराने मल को बाहर निकालने में मदद करता है।

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti Narayan Singh

Recent Posts

Budget 2026: यूनियन बजट से पहले टॉप 5 थीम्स पर फोकस, किन स्टॉक्स को होगा फायदा?

Budget 2026 stocks to buy: विश्लेषकों का मानना ​​है कि बजट के दिन बाजारों में…

January 29, 2026

PM Kisan Update: 22वीं किस्त की तारीख और ₹8,000 बढ़ोतरी पर सस्पेंस, यहां समझें

PM Kisan 22nd Installment Date: पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल…

January 29, 2026

पेट्रोल से लेकर FASTag और LPG तक, 1 फरवरी से होंगे बड़े बदलाव; सीधे मिडिल क्लास की जेब पर पड़ेगा असर

Budget 2026 expectations: जनवरी खत्म होने ही वाला है. फरवरी की शुरूआत यूनियन बजट के…

January 29, 2026