युद्ध नहीं ये बीमारी लेकर आई तबाही का पैगाम! सावधान, 2030 तक करोड़ों लोगों के शरीर में घुसकर तड़पा-तड़पा कर लेगी जान, केरल से हो चुकी है शुरुआत

Cancer Data In India: केरल में कैंसर का संकट तेजी से गहराता जा रहा है। हाल ही में आयोजित केरल कैंसर कॉन्क्लेव 2025 में पेश एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि राज्य में हर साल औसतन 88,460 नए कैंसर केस सामने आ रहे हैं।

Published by

Cancer Data In India: केरल में कैंसर का संकट तेजी से गहराता जा रहा है। हाल ही में आयोजित केरल कैंसर कॉन्क्लेव 2025 में पेश एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि राज्य में हर साल औसतन 88,460 नए कैंसर केस सामने आ रहे हैं। इनमें 43,110 पुरुष और 45,350 महिलाएं शामिल हैं। यह आंकड़ा पूरे देश के कुल कैंसर मामलों का लगभग 5.7% है। रिपोर्ट के अनुसार, 2030 तक ये आंकड़े और भी भयावह हो सकते हैं। पुरुषों में अनुमानित 43,930 और महिलाओं में 45,813 नए केस सामने आ सकते हैं। यह आंकड़ा साफ इशारा करता है कि केरल में कैंसर की रफ्तार बाकी राज्यों की तुलना में कहीं अधिक है।

ये कैंसर बढ़ा रहे मौत का खतरा

TOI की रिपोर्ट के अनुसारबेंगलुरु स्थित ICMR-NCDIR के निदेशक प्रोफेसर प्रशांत माथुर द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में बताया गया कि पुरुषों में सबसे ज्यादा लंग कैंसर (14%), मुंह और आंत का कैंसर (10-10%), प्रोस्टेट (9%) और लिवर कैंसर (8%) हो रहा है। वहीं, महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का प्रतिशत सबसे ज्यादा है, जो कि 34% तक पहुंच चुका है। इसके बाद थायरॉइड (11%), आंत (9%), यूटेरस (6%) और ओवरी कैंसर (4%) के मामले तेजी से बढ़े हैं। सबसे अधिक मौतें भी इन्हीं कैंसर से हो रही हैं। 2024 में केरल में पुरुषों की कैंसर से मौत में लंग कैंसर का योगदान 28.9%, लिवर कैंसर 18.9%, प्रोस्टेट 11.2% रहा। महिलाओं में स्तन कैंसर से 37.5%, लंग कैंसर 8.3%, ओवरी कैंसर 6.6% और थायरॉइड कैंसर से 6.1% मौतें हुईं।

Related Post

केरल में सबसे ज्यादा बढ़ रहा कैंसर

केरल में लंग और ब्रेस्ट कैंसर से होने वाली मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से काफी ज्यादा है। जहां भारत में पुरुषों में लंग कैंसर से मृत्यु दर 7.8% है, वहीं केरल में यह 28.9% है। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर से राष्ट्रीय औसत मृत्यु दर 14.9% है, जबकि केरल में यह 37.5% तक पहुंच चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार, लंग, लिवर और प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में तो वहीं, ब्रेस्ट और थायरॉइड कैंसर महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे हैं। लिवर कैंसर दोनों जेंडर में पिछले दो दशकों से लगातार बढ़ रहा है, जो चिंता का बड़ा कारण बन गया है।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Published by

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026