Categories: हेल्थ

रात को भूलकर भी न खाएं ये 3 चीजें, जहर बनकर आपके पेट में पैदा करेंगी ‘खूनी कीड़ा’, हॉस्पिटल पहुंचने तक की आ जाएगी नौबत!

3 Foods To Avoid Before Sleep: अगर आपकी रात की थाली में दही, प्याज या बीन्स शामिल हैं, तो संभल जाइए। आयुर्वेद विशेषज्ञों की मानें तो ये तीन चीजें शरीर को अंदर से धीरे-धीरे बीमार कर सकती हैं।

Published by

3 Foods To Avoid Before Sleep: अगर आपकी रात की थाली में दही, प्याज या बीन्स शामिल हैं, तो संभल जाइए। आयुर्वेद विशेषज्ञों की मानें तो ये तीन चीजें शरीर को अंदर से धीरे-धीरे बीमार कर सकती हैं। नैचुरोपैथ और आयुर्वेदाचार्य वैद्य भरत प्रजापति के अनुसार, सूर्यास्त के बाद शरीर की पाचन क्रिया कमजोर पड़ जाती है, जिससे कुछ खास खाद्य पदार्थ पच नहीं पाते और वायु दोष बढ़ जाता है। यह स्थिति लगातार बनी रही तो डॉक्टर और दवाओं का आना-जाना आपके घर में लगा रहेगा।

रात में न खाएं ये चीजें

वैद्य प्रजापति का कहना है कि आयुर्वेद में भोजन को औषधि माना गया है, बशर्ते उसे सही समय पर और सही तरीके से खाया जाए। रात में दही, प्याज और बीन्स (फलियां) जैसे पदार्थ खाने से शरीर में वात दोष बढ़ जाता है। इससे न सिर्फ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है, बल्कि गठिया, माइग्रेन और महिलाओं में यूट्रस से जुड़ी समस्याएं भी गंभीर हो सकती हैं।

दही

विशेषज्ञ बताते हैं कि दही रात में खाने से शरीर में कफ और बलगम की मात्रा बढ़ती है। यह श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है और बार-बार सर्दी-जुकाम की समस्या को जन्म देता है। साथ ही रात में पाचन अग्नि कमजोर होती है, जिससे दही आसानी से नहीं पचता।

प्याज

प्याज में मौजूद अमोनिया रात को शरीर में अच्छे से नहीं पचता और यह माइग्रेन को ट्रिगर कर सकता है। यह तत्व अगली सुबह तक शरीर में बना रहता है और नींद में खलल डाल सकता है। 

Related Post

बीन्स

वहीं, बीन्स यानी फलियों में वायु विकार अधिक होता है। इन्हें रात को खाने से पेट फूलना, गैस बनना और बदहजमी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। आयुर्वेदाचार्य कहते हैं कि अगर इन तीन चीजों से रात में परहेज कर लिया जाए, तो शरीर के भीतर की कई समस्याएं खुद-ब-खुद दूर हो सकती हैं और डॉक्टर के पास बार-बार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसलिए रात के भोजन में इन खाद्य पदार्थों से दूरी बनाना सेहतमंद जीवन के लिए जरूरी है।

A post shared by Vd. Bharat Prajapati (@vdbharatprajapati)

आने वाले 22 दिनों तक नर्क बना रहेगा जीवन! इन 4 राशियों पर सैलाब बनकर बरसेगा मंगल-केतु का कहर, इस दिन से शुरू होगी मुश्किलों की मार

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Published by

Recent Posts

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में आज कैब मिलना, हड़ताल पर उतरे ड्राइवर्, जानें क्या है वजह?

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में कैब ड्राइवरों ने आज हड़ताल रखी है. आखिर इसकी क्या…

March 23, 2026

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026