Categories: हरियाणा

Haryana: ‘थार-बुलेट से बदमाश चलते हैं’, हरियाणा के DGP का बयान हुआ वायरल; जानें ओपी सिंह ने क्यों कहा ऐसा?

Haryana News: हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह ने थार और बुलेट चलाने वालों के लिए विवादित बयान दिया है. उन्होंने अपने बयान में कहा कि "थार और बुलेट से बदमाश चलते हैं."

Published by Preeti Rajput

Haryana DGP OP Singh: हरियाणा (Haryana) के नए डीजीपी ओपी सिंह (DGP OP Singh) का बयान इन दिनों खूब चर्चाओं में है. उनका बयान सोशल मीडिया पर (Social Media) भी तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने हाल ही में कहा कि “जिसके पास भी है, उसमें पागलपन हो सकता है”. शनिवार को पत्रकार से बात करते हुए उन्होंने कहा कि “वाहनों कि चैकिंग के दौरान सभी अधिकारियों को बेहद नम्रता के साथ पेश आना चाहिए. पुलिस आमतौर पर हर वाहनों की जांच नहीं करती हैं, लेकिन अगर वह थार है, तो उसे रोकना बनता है.”

डीजीपी का वायरल बयान

डीजीपी ने आगे कहा कि “अगर थार जा रही है, तो हम उसे कैसे जाने दें. बुलट हो या थार सभी उपद्रवी लोग इसी का इस्तेमाल करते हैं. थार चलाने वाले सड़कों पर स्टंट करते हैं. एसीपी के बेटे ने सड़क पर अपनी थार से व्यक्ति को भी कुचल दिया था. एसपी चाहते थे कि उनके बेटे को छोड़ दिया जाए. हमने उनसे पूछा कि थार किसके नाम पर है, तो उन्होंने बताया कि बेटे के ही नाम पर है. ऐसे ही लोगों की गिनती उपद्रवी तत्वों में की जाती है.”

“उनका दिमाग घूमा हुआ है”

उन्होंने आगे कहा कि “हम अगर उन पुलिसवालों की लिस्ट बनाएं जिनके पास थार है. तो अभी पता लग जाएगा कि उनका दिमाग घूमा हुआ है. थार सिर्फ एक कार नहीं है, वह बताती है कि हम क्या करें. आप गुंडागर्दी कर रहें और सोचें की पकड़े नहीं जाएंगे, तो ऐसा बिल्कुल नहीं होगा.”

“शख्स पेशाब करता नजर आया”

बता दें कि, हाल ही में कई घटनाएं इस तरह की सामने आई हैं. जब भी लोग थार में बैठकर उपद्रव करते हैं, तो थार से स्टंट्ल करने वालों से भी हादसे होते हैं. कभी भी थार बिजली के खंबे से टकरा जाती है. लड़कियां थार के ऊपर बैठकर रील बनवाती हैं. शख्स पेशाब करता नजर आया था. इसके अलावा थार की रैश ड्राइविंग के कारण कई दुर्घनाएं होती रहती हैं. 

हरियाणा में अब एनसीआर जिलों में चलेंगी सिर्फ BS-6 बसें, पुराने मॉडल क्यों हुए बंद ?

“मकसद किसी को टारगेट करना नहीं”

डीजीपी ने कहा कि “अब वह समय आ गया है कि इन लोगों पर लगाई जाए. लोग सोचने लगें हैं कि उनके पास थार है, वह कुछ भी कर सकते हैं. युवाओं और बदमाशों के बीच बुलेट और थार सिंबल बन गए हैं. हमारा मकसद किसी को टारगेट करना नहीं है. केवल जागरुकता फैलाना चाहते हैं.” 

रेवाड़ी पुलिस की ‘सिर मुंडवाकर जुलूस’ कार्रवाई पर हाईकोर्ट सख्त, DGP-IG को नोटिस, सरकार से जवाब तलब

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026