Categories: हरियाणा

हरियाणा का 23वां जिला बना हांसी, हिंदू, मुस्लिम और जैन सबके लिए खास है ये जगह; एतिहासिक धरोहरों और खूबियों को जान चौंक जाएंगे आप

Historical Heritage of Hansi: हरियाणा की बीजेपी सरकार ने हांसी को 23वां जिला बनाया है. आइए इस जिले की खूबियों और एतिहासिक धरोहरों के बारे में जानते हैं.

Published by Sohail Rahman

Hansi Historical Facts: हरियाणा सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर हांसी को हरियाणा का 23वां जिला घोषित कर दिया है. हांसी को अब एक नई प्रशासनिक पहचान मिल गई है. इसके चलते हिसार की सीमाएं भी सिकुड़ गई हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी में एक विकास रैली को संबोधित करते हुए हांसी को अलग जिला बनाने की घोषणा की थी. हरियाणा के नए जिले के रूप में प्रस्तावित हांसी जिले में हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के कुल 110 गांव शामिल हैं. अगर जिले के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल की बात करें तो लगभग 1,34,976 हेक्टेयर है. इसके अलावा अगर जनसंख्या की बात करें तो इसकी अनुमानित जनसंख्या लगभग 5.41 लाख है. इस जिले में दो विधानसभा क्षेत्र हैं.

हांसी की प्रमुख विशेषताएं क्या-क्या है? (What are the main features of Hansi?)

पुराने समय में हांसी को आसी और असीगढ़ के नाम से जाना जाता था, जो अपनी बेहतरीन तलवारों के लिए मशहूर था. तलवार बनाने के लिए दुनिया भर में मशहूर यह जगह आज भी पुरातात्विक नजरिए से बहुत अहम है. इसके अलावा, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हांसी में ही पृथ्वीराज चौहान का किला है, जिसे आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया ने अपने कब्ज़े में ले लिया है. किले का एक दरवाज़ा, जिसे बादसी गेट के नाम से जाना जाता है, आज भी अच्छी हालत में है. लोग इस दरवाज़े से गुज़रते हैं, जो बाज़ार के बीचों-बीच है.

पिता ने छोड़ा साथ, हौसले ने नहीं! मां ने सुनाया संघर्ष का सफर, लक्ष्य ने दुबई में ब्रॉन्ज जीतकर किया नाम रोशन

यह शानदार दरवाज़ा आज भी शहर की खूबसूरती बढ़ाता है. पृथ्वीराज चौहान का किला और बादसी गेट देखने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं. इसके अलावा, अंग्रेजों ने यहां एक मिलिट्री छावनी बनाई थी, और यहीं पर हॉर्स रेजिमेंट भी बनाई गई थी. शहर में आज भी कई जैन और हिंदू मंदिर हैं. इसके मुस्लिम समुदाय की चारकुतुब दरगाह दुनिया की प्रसिद्ध दरगाह है. विदेशों से भी मुस्लिम लोग यहां जियारत करने आते हैं.

इंजमाम-उल-हक का हांसी से है खास संबंध (Inzamam-ul-Haq has a special connection with Hansi)

पाकिस्तानी क्रिकेटर इंजमाम-उल-हक और उनके परिवार की जड़ें भारत के हरियाणा के हांसी शहर में हैं. उनका परिवार 1947 में भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान हांसी से पाकिस्तान चला गया था और इंजमाम अपने पुश्तैनी घर जाना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से ऐसा नहीं कर पाए. उनके भतीजे इमाम-उल-हक भी एक क्रिकेटर हैं और उनके परिवार का इतिहास भी हांसी से जुड़ा हुआ है.

अरावली पहाड़ियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के किस फैसले की हो रही चर्चा? इसका दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा पर क्या असर पड़ेगा?

Sohail Rahman

Recent Posts

West Bengal Elections 2026: बंगाल में बीजेपी का बड़ा दांव! आरजी कर मेडिकल कॉलेज पीड़िता की मां को दिया टिकट

RG Kar Medical College case: बीजेपी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप और हत्या…

March 25, 2026

Gujarat UCC Bill: लिव-इन वालों के लिए सख्त नियम, शादी में फ्रॉड तो होगी इतने साल की जेल; यहां समझें सारी चीजें

Gujarat Uniform Civil Code: मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने विधेयक पेश करते हुए कहा कि यह…

March 25, 2026

गैस सिलेंडर को लेकर लूट, डिलीवरी के नाम पर मांगे जा रहे ज्यादा पैसे! जानें कहां करें शिकायत

LPG crisis India: तेल और गैस सप्लाई प्रभावित होने के कारण एलपीजी (LPG) की उपलब्धता…

March 25, 2026

Morning Consult Survey 2026: दुनिया में फिर No.1 बने PM मोदी, ट्रंप समेत बाकी नेता रह गए बहुत पीछे

Morning Consult Survey 2026: इस डेटा के आधार पर वे दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं…

March 25, 2026

Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च? आपके शहर में कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें पूरी लिस्ट

Bank holiday list march 2026: मार्च के आखिरी सप्ताह में कई बड़े त्योहार और वीकेंड…

March 25, 2026