Categories: हरियाणा

Haryana Earthquake: सोनीपत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता जान उड़ जाएंगे होश

Haryana Earthquake News: हरियाणा के सोनीपत में आज यानी बुधवार दोपहर (14 जनवरी, 2026) को हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए.

Published by Sohail Rahman

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में आज यानी बुधवार दोपहर (14 जनवरी, 2026) को हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई. इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि भूकंप का केंद्र सतह से सिर्फ 5 किलोमीटर नीचे था. भूकंप के झटकों से लोगों में घबराहट फैल गई और वे अपने घरों, दुकानों और इमारतों से बाहर निकल आए. कई इलाकों में लोग सड़कों पर जमा हो गए और एक-दूसरे का हालचाल पूछने लगे। हालांकि, किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है.

विशेषज्ञों ने क्या कहा? (What did the experts say?)

विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा के कई जिले ऐसे भूकंपीय क्षेत्र में आते हैं जहां टेक्टोनिक प्लेटें लगातार खिसक रही हैं. दिल्ली-NCR क्षेत्र के पास होने के कारण यहां हल्के झटके आम बात हैं, लेकिन ये धरती की सतह के नीचे चल रही भूवैज्ञानिक गतिविधि का संकेत देते हैं. लोगों को सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें और भविष्य में आने वाले भूकंपों से बचने के लिए ज़रूरी सावधानियां बरतें.

Related Post

हरियाणा का 23वां जिला बना हांसी, हिंदू, मुस्लिम और जैन सबके लिए खास है ये जगह; एतिहासिक धरोहरों और खूबियों को जान चौंक जाएंगे आप

हरियाणा में कहां महसूस किए गए झटके? (Where in Haryana were the tremors felt?)

जानकारी के अनुसार, गोहाना क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों में यह भूकंप के झटके महसूस किए गए. अचानक आए इस भूकंप की वजह से कई लोग घबराकर अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए. हालांकि, सबसे राहत वाली बात यह रही कि इस हल्की तीव्रता के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान या बड़ी क्षति की कोई रिपोर्ट नहीं है.

हरियाणा में पिछले कुछ महीनों में ऐसे हल्के भूकंप कई बार आए हैं. यह क्षेत्र सिस्मिक जोन-4 में आता है, जहां मध्यम तीव्रता के भूकंप का खतरा रहता है, लेकिन आज का झटका सामान्य और गैर-खतरनाक श्रेणी का था.

कैब में घूमती रही महिला, ड्राइवर से लिया उधार और किया लंच; पैसे मांगने पर पहुंची थाने

11 Years 11 Pregnancies: बेटा पाने की ज़िद में 11 प्रेग्नेंसी…एक ऐसा वायरल केस, जिसके सामने आने के बाद भड़क उठा सोशल मीडिया

Sohail Rahman

Recent Posts

Difference between Zakat and Fitra: जकात और फितरा में क्या है अंतर, जानिए किसे, कब और कैसे देना चाहिए

Difference between Zakat and Fitra: रमजान केवल रोज़ा और नमाज़ का महीना नहीं है, बल्कि…

March 1, 2026

Rashmika mandanna wedding: विजय और रश्मिका की ऑन-स्क्रीन जोड़ी शादी के बाद दिखेगी पहली बार, रानाबली में दिख रही है दोनों की खास केमिस्ट्री

Rashmika mandanna wedding: राहुल संक्रित्यन निर्देशित नई तेलुगु फिल्म रानाबली में रियल-लाइफ कपल विजय देवरकोंडा…

March 1, 2026

Maharashtra Blast: नागपुर की बारूद फैक्ट्री में भयानक धमाका! 15 की मौत, 18 गंभीर घायल; तबाही का खौफनाक मंजर

Maharashtra Blast: नागपुर में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली एक फैक्टी में हुए धमाके में रविवार…

March 1, 2026