OYO Full Form : क्या होता है OYO का मतलब, कब हुई थी इसकी शुरुआत, जानें 10 जरूरी फुल फॉर्म

OYO Full Form : क्या आप जानते हैं OYO का असली मतलब क्या है? सिर्फ होटल नहीं, इसके पीछे छिपा है एक दिलचस्प फुल फॉर्म! जानिए OYO, RIP, BTW, ASAP जैसे रोज सुने जाने वाले शब्दों के असली मायने.

Published by sanskritij jaipuria

OYO Full Form : हम अपने रोजमर्रा के जीवन में कई ऐसे शॉर्ट फॉर्म्स सुनते या पढ़ते हैं जो सोशल मीडिया या बातचीत में आम हो गए हैं. लेकिन कई बार हमें उनका असली मतलब पता नहीं होता. ऐसे ही कुछ शब्दों का सही अर्थ और फुल फॉर्म जानना जरूरी है. आइए जानते हैं OYO और कुछ अन्य सामान्य शब्दों के पूरे नाम और उनके अर्थ.

OYO का पूरा नाम क्या है?

OYO का फुल फॉर्म On Your Own (ऑन योर ओन) होता है, ये एक हॉस्पिटैलिटी कंपनी है जो कम बजट में रहने की सुविधा (बजट होटल्स और रूम्स) प्रदान करती है. OYO की शुरुआत साल 2013 में रितेश अग्रवाल ने की थी और इसका मुख्यालय भारत में है. आज ये कंपनी दुनिया के कई देशों में अपनी सेवाएं दे रही है.

RIP का मतलब क्या होता है?

जब किसी की मृत्यु होती है, तो लोग RIP लिखकर या बोलकर श्रद्धांजलि देते हैं. इसका पूरा नाम Rest In Peace (रेस्ट इन पीस) है. जिसका हिंदी अर्थ होता है – आत्मा को शांति मिले.

FAQ और ATM की फुल फॉर्म

FAQ: इसका पूरा नाम Frequently Asked Questions है. यानि अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न. किसी विषय से जुड़ी जरूरी जानकारियां या सवाल-जवाब इसी सेक्शन में रखे जाते हैं.

ATM: इसके दो मतलब हैं –

1. Automated Teller Machine (ऑटोमेटेड टेलर मशीन), जो बैंकिंग लेन-देन के लिए इस्तेमाल होती है.
2. कुछ लोग चैट में At The Moment (अभी-अभी या इस समय) के अर्थ में भी इस्तेमाल करते हैं.

Related Post

BTW और ASAP का मतलब

BTW: इसका पूरा नाम By The Way है, जिसका हिंदी मतलब होता है – वैसे या अरे हां. ये शब्द अक्सर चैट या बातों के दौरान नया विषय शुरू करने के लिए इस्तेमाल होता है.

ASAP: इसका पूरा नाम As Soon As Possible है, यानि जितना जल्दी हो सके. ये शब्द किसी काम को जल्दी करने के आग्रह में प्रयोग होता है.

दूसरे रोचक शब्दों के फुल फॉर्म

 DIY – Do It Yourself (खुद करके देखो).
 IDK – I Don’t Know (मुझे नहीं पता).
 FOMO – Fear Of Missing Out (कुछ मिस हो जाने का डर).
 BYB – Be Your Best (अपना सर्वश्रेष्ठ दो).

इन सभी शब्दों का सही मतलब जानकर अब जब ये शब्द चैट, सोशल मीडिया या बातचीत में आएंगे तो आप आसानी से समझ पाएंगे कि सामने वाला क्या कहना चाहता है.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026