कातिलों से भी घूसखोरी करता है पाकिस्तान, जानिए कितनी रकम देकर टल सकती है मौत की सजा?

Human life cost: क्या आप  जानते हैं की पाकिस्तान में कई चीजें ऐसी हैं जो काफी अजीब हैं। यहाँ कई ऐसे कानून हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। पाक एक ऐसी जगह है जहाँ इंसानी जान की कीमत तय करने वाले दीयात कानून चलाया जाता है।

Published by Heena Khan

Pakistan Diyat Law: क्या आप  जानते हैं की पाकिस्तान में कई चीजें ऐसी हैं जो काफी अजीब हैं। यहाँ कई ऐसे कानून हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। पाक एक ऐसी जगह है जहाँ इंसानी जान की कीमत तय करने वाले दीयात कानून चलाया जाता है। वहीँ इस कानून को लेकर अक्सर बवाल होता रहता है। हाल ही में पाकिस्तान सरकार ने दीयात की रकम बढ़ाकर 98 लाख पाकिस्तानी रुपये कर दी है। वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि यह रकम 30,630 ग्राम चांदी के बराबर होगी। वहीँ आपको बता दें, पिछले साल तक यह रकम करीब 81 लाख पाकिस्तानी रुपये थी, यानी इस बार इसमें 17 लाख रुपये का इजाफा किया गया है। अगर भारतीय रुपये में इसका आकलन किया जाए तो कीमत करीब 30 लाख रुपये के बराबर है।

जानिए क्या होता है दियात

आपकी जानकारी के लिए बता दें, पाकिस्तान में हत्या जैसे गंभीर मामलों में भी पीड़ित परिवार को आरोपी को माफ़ करने का अधिकार है। जी हाँ इसके लिए पीड़ित परिवार को अदालत में बस ये बात कहनी होती है कि हम अल्लाह के लिए उन्हें माफ़ करते हैं। इसके बाद आरोपी सज़ा से बच सकता है। जी हाँ, यह प्रावधान 1990 के दशक में इस्लामी क़ानून के तहत पाक में चलता आ रहा है। क़ानून के मुताबिक़ कहा गया है कि, अगर पीड़ित परिवार राज़ी हो जाए, तो आरोपी एक बड़ी रक़म देकर अपनी जान बचा सकता है, इसे ही दीयात कहा जाता है। वहीँ अगर बात करें आतकवादियों की तो आतंकवादियों के लिए ये कानून नहीं है।

Flood News: पंजाब में भीषण बाढ़ से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, भारत ने भारी बारिश को लेकर पाकिस्तान को किया अलर्ट

Related Post

चांदी के बराबर जान की कीमत

मीडिया से बातचीत करते हुए पाकिस्तान के पूर्व कानून मंत्री खालिद रांझा ने कहा था कि पाकिस्तान में दीयात की रकम चाँदी की कीमत के आधार पर तय होती है। चाँदी महंगी होने पर खून की कीमत भी बढ़ जाती है, इस बार सरकार ने इसे बढ़ाकर 98 लाख रुपये कर दिया है। जी हाँ उनका कहना है जब जब चांदी की कीमत बढ़ेगी तब तब दियात की रकम को भी बढ़ा दिया जाएगा। 

भारत ‘नौसेना’ को देने जा रहा ऐसा शस्त्र, थर-थर कांप उठेगा चीन-पाक; उल्टे पैर भागेंगे आतंकी

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026