भारत के सभी पड़ोसियों में से इस देश के आर्मी चीफ को मिलती है मोटी सैलरी…रकम जान उड़ जाएंगे होश

Army Chief Salary : भारत के सभी पड़ोसी देशों के आर्मी चीफ की सैलरी पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा वेतन चीन के रल लियू झेनली का नाम आता है।

Published by Shubahm Srivastava

Army Chief Salary : भारत के पड़ोसी देश नेपाल में ओली सरकार का कुछ ही घंटों में तख्तापलट हो गया है। Gen Z प्रोटेस्ट के चलते नेपाल के कई बड़े नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा, खबर यह भी है कि पूर्व पीएम ओली भी जान बचाने के लिए देश छोड़कर दुबई भाग गए हैं। नेपाल में तनाव कम करने के लिए सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। इसी के चलते आज (गुरुवार, 11 सितंबर) राजधानी काठमांडू में कर्फ्यू लगा दिया गया।

इस समय नेपाल की कमान सेना प्रमुख अशोक राज सिद्गल के हाथों में है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पद पर रहते हुए उन्हें कितनी सैलरी मिलती है और भारत, पाकिस्तान और चीन के सेना प्रमुखों को कितनी सैलरी मिलती है? और इस मामले में कौन किससे आगे है – आइए जानते हैं।

भारतीय थल सेना अध्यक्ष की सैलरी

सबसे पहले, अगर भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी की बात करें, तो उनका पद सेना में सबसे ऊँचा है, जिसके चलते उन्हें वर्तमान में लगभग ढाई लाख रुपये वेतन के रूप में मिलते हैं। इसके अलावा, उन्हें कई सरकारी सुविधाएं और भत्ते भी मिलते हैं। वहीं, अगर लेफ्टिनेंट जनरल या आर्मी कमांडर की बात करें, तो उन्हें लगभग 2 लाख 25 हज़ार रुपये वेतन के रूप में दिए जाते हैं।

पाक आर्मी चीफ की सैलरी

अगर दुश्मन पड़ोसी देश पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर की सैलरी की बात करें, तो सैलरी सर्वे डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुनीर को करीब 2 लाख पाकिस्तानी रुपये सैलरी के तौर पर मिलते हैं। इसके अलावा, सेना में सर्वोच्च पद पर होने के नाते उन्हें सरकारी घर, सरकारी गाड़ी और कई अन्य सुविधाएं मिलती हैं।

नेपाली आर्मी चीफ की सैलरी

नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगदेल, जो इस समय चर्चा में हैं, की बात करें तो नेपाली शैक्षिक पोर्टल एडुसंजल के अनुसार, उनका वेतन 67,140 नेपाली रुपये प्रति माह है। आपको बता दें कि वहां सेना प्रमुख को प्रधान सेनापति भी कहा जाता है। सिगदेल को वेतन के साथ-साथ कई अन्य भत्ते और सुविधाएँ भी मिलती हैं।

चीन के आर्मी चीफ की सैलरी

जानकारी के लिए बता दें कि दूसरे देशों की तरह चीन में सेना प्रमुख का कोई पद नहीं है। साल 2016 में सैन्य सुधारों के बाद, केंद्रीय सैन्य आयोग (CMC) के तहत संयुक्त कर्मचारी विभाग की स्थापना की गई, जो PLA का मुख्य कमांड और स्टाफ अंग है। और इसके प्रमुख को चीन के सेना प्रमुख या मिलिट्री चीफ ऑफ स्टाफ के समकक्ष माना जाता है। वर्तमान में यह पद जनरल लियू झेनली के पास है। उनका वेतन लगभग 30 हजार युआन है। यह भारत के 3 लाख 72 हजार रुपये के बराबर है।

Nano Banana Trend: क्या है “नैनो बनाना ट्रेंड” जिसने इंटरनेट पर मचा रखी है धूम? आप भी बन सकते है हिस्सा

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

School Rules on Sanitary Pads: स्कूल में नहीं मिल रहा सेनेटरी पैड, यहां करें शिकायत, मिनटों में होगा काम

School Rules on Sanitary Pads: अक्सर स्कूल में ऐसा होता है कि लड़कियों को अचानक…

February 2, 2026

Mary Kom Apology video: ‘मैं फुटबॉल के खिलाफ, मुझे भी’, मैरी कॉम ने अपने हालिया बयान पर तोड़ी चुप्पी, मर्दों से मांगी माफी

Mary Kom Apology video: हाल ही में भारतीय बॉक्सिंग की जानी-मानी खिलाड़ी मैरी कॉम ने…

February 2, 2026

Holi 2026 Date: साल 2026 में होली कब है, जानें होली की सही डेट और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

Holi 2026 Date: हिंदू धर्म का दूसरा प्रमुख पर्व है होली. होली हर साल फाल्गुन…

February 2, 2026