Categories: मनोरंजन

Ganesh Chaturthi 2025: जहीर-सागरिका ने बेटे फतेहसिंह संग दिखाए फैमिली मोमेंट्स, पहली तस्वीर ने जीता दिल

zaheer-Sagarika Son Fatehsinh: गणेश चतुर्थी 2025 पर जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे ने बेटे फतेहसिंह संग पहली फैमिली फोटो शेयर की। फोटो पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया। चलिए आपको दिखाते हैं ये फोटो।

Published by Shraddha Pandey

zaheer-Sagarika Family Photo: गणेश चतुर्थी का त्योहार इस साल कुछ और ही खास बन गया, जब बॉलीवुड की खास जोड़ी, अभिनेत्री सागरिका घाटगे और पूर्व भारतीय क्रिकेटर ज़हीर खान ने अपने न्यू बॉर्न बेबी की पहली झलक शेयर की। कपल ने 4 महीने के बेबी ब्वॉय फतेहसिंह के संग घर में पहली बार बप्पा का स्वागत किया। यह परिवार के लिए पहला गणपति उत्सव था और इस पल को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर करके अपने फैंस को भी इस खुशी में शामिल कर लिया।

सागरिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारी सी फोटो शेयर की, जिसमें जहीर और फतेहसिंह, दोनों साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में फतेहसिंह एक सफेद पारंपरिक पोशाक में प्यारी मुद्रा में दिखे। वहीं, सागरिका ने सरसों पीले फ्लोरल सूट पहना हुआ था। जहीर की मुस्कान इस फोटो का सबसे खूबसूरत हिस्सा थी। उनके पालतू कुत्ते ने भी इस यादगार तस्वीर में अपनी चुलबुली एंट्री दी।   

A post shared by Sagarika Z Ghatge (@sagarikaghatge)

इस पोस्ट को शेयर करने के साथ सागरिका ने लिखा: 
“Ganpati Bappa Morya! Happy Ganesh Chaturthi from us to you.” इस छोटे से कैप्शन ने उत्सव की खुशी को और बढ़ा दिया।   

ये फिल्म नहीं एक डरावना खेल हैं- हर सीन में छुपा हैं ऐसा राज, जो उड़ा देगा रातों की नींद!

फैमिली की पहली गणेश चतुर्थी

Related Post

A post shared by Sagarika Z Ghatge (@sagarikaghatge)

यह फोटो न सिर्फ परिवार की पहली गणेश चतुर्थी की झलक दिखाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि उनके जीवन में कितना प्यार और सुकून भरा समय चल रहा है। उधर, फैन्स से लेकर सेलिब्रिटीज तक ने इस पोस्ट पर बहुत प्यार बरसाया, कमेंट्स में He is too adorable, और Royal genes truly, जैसे शब्द दिलों को छू गए।    

ये फिल्म नहीं एक डरावना खेल हैं- हर सीन में छुपा हैं ऐसा राज, जो उड़ा देगा रातों की नींद! 

कब हुई थी शादी?

शाही परिवार से आने वाली सागरिका ने 23 नवंबर 2017 को जहीर खान संग शादी की थी। जहीर भी भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रहे हैं। सागरिका अपने पति से बेपनाह प्यार करती हैं और आज भी उनकी तारीफों के पुल बांधने से पीछे नहीं हटतीं। सोशल मीडिया पर भी अक्सर दोनों अपने फैंस को कपल गोल्स देते नजर आते हैं।

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Panchak 2026: आज रात से पंचक शुरू जानें कब तक रहेंगे पंचक, इन कामों से रहें दूर वरना हो सकता है नुकसान

Panchak 2026: हिंदू धर्म में पंचक को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. पंचक का नाम…

January 20, 2026

भोजपुरी गाने पर अश्लीलता! देवरिया के छात्रों ने फ्रेशर पार्टी में की हद पार, डांस का Viral Video

Bhojpuri Dance Video: सोशल मीडिया पर हर रोज कई  ऐसी वीडियो वायरल होती हैं जिनपर…

January 20, 2026