Bhojpuri Richest Actor: “दौलत-शोहरत” में रवि किशन और मनोज तिवारी को भी दिया पछाड़, भोजपुरी इंडस्ट्री के बने सबसे अमीर एक्टर

Bhojpuri Richest Actor: भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसे में एक्टर है, जो अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने दौलत-शोहरत को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। भोजपुरी इंडस्टी के सबसे दौलतमंद एक्टर की लिस्ट में मनोज तिवारी और रवि किशन का नाम आता हैं और अब इस लिस्ट में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव कानाम भी जुड़ रहा

Published by chhaya sharma

Bhojpuri Richest Actor: भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसे में एक्टर है, जो अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने दौलत-शोहरत को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। भोजपुरी इंडस्टी के सबसे दौलतमंद एक्टर की लिस्ट में मनोज तिवारी और रवि किशन का नाम आता हैं और अब इस लिस्ट में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव कानाम भी जुड़ रहा। इन सुपरस्टार भोजपुरी एक्टर्स की नेटवर्थ जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक सकती है। 

 भोजपुरी के सबसे अमीर एक्टर (Richest Actor of Bhojpuri industry)

दरअसल, आज के समय में भोजपुरी इंडस्ट्री किसी भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कम नहीं है। भोजपुरी के गाने और फिल्में हमेशा से लोगों के सिर चढ़कर बोलते है और यहीं कारण हैं की लोग भोजपुरी एक्ट्रेस और एक्टर को बेहद पसंद करते और उनके दीवाने हैं। यहीं कारण है कि  भोजपुरी एक्टर भी गानो और फिल्मों में काम करने के लिए मोटी रकम लेते हैं। मनोज तिवारी, रवि किशन, खेसारी लाल यादव, निरहुआ और पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार माने जाते है, लेकिन इन सब में कौन सा भोजपुरी एक्टर सबसे ज्यादा मालामाल है, तो चलिए जानते हैं यहां 5 सबसे दौलतमंद भोजपुरी एक्टर की लिस्ट

सुपरस्टार पवन सिंह हैं भोजपुरी के सबसे अमीर एक्टर 

पवन सिंह (Pawan singh) भोजपुरी का जाना माना नाम हैं। पवन सिंह को हमेशा फिल्मों में अपनी अदाकारी और गानों में अपनी दिलकश अवाज के लिए पसंद किया जाता है। बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म “स्त्री 2” के गाने  ‘काटी रात मैंने खेतो में तू आई नहीं’ को गाकर हर जगह धमाल मचा दिया था, जिसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग और भी ज्यादा बढ़ गई है। आज के समय में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह फिल्मों से 40 से 50 लाख तक फीस लते हैं और गानो के लिए वे 1 से 2 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं. नेटवर्थ की बात करें तो यह करीब 41 करोड़ रुपये तक है

रवि किशन नहीं है दौलतमंद एक्टर की लिस्ट में पिछे

रवि किशन (Ravi Kishan) भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काफी ज्यादा पसंद किए जाने वाले एक्टर हैं। हाल ही रवि किशन ने आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म “लापता लेडीज” में किया हैं, इस फिल्म को और फिल्म में उनके किरदार को लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था। फिलहाल रवि किशन अजय देवगन की फिल्म “सन ऑफ सरदार 2” में अहम रोल निभआते नजर आने वाले हैं। भोजपुरी अमीर एक्टर की लिस्ट में रवि किशन का नाम दूसरे नंबर पर आता है। नेटवर्थ की बात करें तो रवि किशन 36 करोड़ रुपये के मालिक हैं। 

मनोज तिवारी का नाम भी शामिल हैं अमीर एक्टर की लिस्ट में

भोजपुरी के जाने माने सिंगर और एक्टर मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) अमीर भोजपुरी एक्टर की लिस्ट में तिसरे नंबर पर आते हैं। मनोज तिवारी के गाने यूट्यूब पर ट्रेंड करते हैं, उनका गाना “रिंकिया के पापा” सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गाने में से एक हैं। मनोज तिवारी, सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल शो “बिग बॉस” आ चुके हैं, जहां से उनकी काफी पॉपुलैरिटी मिली। नेटवर्थ की बात करें तो मनोज तिवारी 30 करोड़ रुपये तक के मालिक हैं

खेसारी लाल यादव भी है मालामाल भोजपुरी एक्टर

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एक्टर में से एक हैं, उनके कोई भी गाना या फिल्म आते ही सुपरहिट हो जाता हैं। खेसारी लाल को बिग बॉस 13  में भी देखा गया था, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ गई थी। नेटवर्थ की बात करें तो खेसारी लाल यादव 18 से 20 करोड़ तक के मालिक है और इसी वजह से भोजपुरी के सबसे अमीर एक्टर की लिस्ट में शुमार होते हैं। 

निरहुआ भी है भोजपुरी के अमीर एक्टर

निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) भी भोजपुरी के फेमस एक्टर में से एक हैं, फैंस उनकी अदाकारी के दीवने और उनके गाने और फिल्मों का बेसब्री से इंतेजार करते हैं। सुपरस्टार दिनेश लाल यादव की नेटवर्थ की बात करें तो ये यह 10 करोड़ रुपये तक बताई गई है।

chhaya sharma

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026